संगीता तिवारी के जन्मदिन पर थिरके फिल्मी सितारे

SangeetaTiwariBirthdayफिल्म अभिनेत्री संगीता तिवारी का जन्मदिन मुंबई के एक क्लब में धूमधाम से मनाया गया. संगीता भोजपुरी सिनेमा की एक मात्र ऐसी सिनेतारिका हैं जो हर वर्ष अपना जन्मदिन फिल्मी सितारों के बीच हर्षोल्लास के साथ मनाती हैं. फिल्मी सितारे संगीता तिवारी का जन्मदिन खुशी से नाचते झूमते हुए मनाते हैं. इनके जन्मदिन समारोह में बॉलीवुड और पालीवुड सिनेजगत के बहुत से नामचीन सितारे मौजूद होकर बर्थडे केक काटकर जन्मदिन की हार्दिक शुभकामना दिये, साथ ही संगीत की धुन पर हर्षित होकर हर कोई थिरक रहे थे.

हर वर्ष की भांति इस बार भी इनका जन्मदिन एक यादगार पल रहा है. इनके जन्मदिन पर रुक्मणी तिवारी, दीपक तिवारी पूरे परिवार सहित फिल्म जगत से विनय आनंद, महेश नेरुल्ला, हनी सिंह, राजू भाई, अमित, अभय सिन्हा, विनोद गुप्ता, मुकेश देव, राजकुमार आर पाण्डेय, राजू सुब्रमनियन, अजीज, डीजे डोना शेजवुड, अवध शर्मा, शंकर रोहरा, पप्पू खन्ना, अवधेश मिश्रा, प्रदीप पाण्डेय, राखी सावंत, गुंजन पन्त, अरुणिमा, अनारा गुप्ता, लवी रोहतगी, मेघना पटेल, मिशा, शिवांगी शर्मा आदि बहुत जानी मानी हस्तियाँ मौजूद रहीं. सभी ने तहेदिल संगीता तिवारी को जन्मदिन की ढेर सारी बधाईयाँ दीं.


(रामचंद्र यादव)

0 Comments

Submit a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *