समीर कुमार जोशी की बवाल की शूटिंग समाप्त

SameerJoshi-Bawaal
एस आर मोशन पिक्चर एवं अनवी फिल्म के बैनर तले निर्मित की जा रही भोजपुरी फिल्म बवाल की शूटिंग समाप्त कर ली गई है.

फिल्म का निर्माण कर रहे हैं सृजना श्रेष्ठ. इस फिल्म के लेखक व निर्देशक समीर कुमार जोशी हैं. सह निर्माता समीर सम्राट व दिनेश राज हैं. गीत संगीत तैयार किया है नीरज राज पौडेल ने. छायांकन गणेश श्रेष्ठ, नृत्य शिव शर्मा, गोविन्द प्रभात एवं समीर सम्राट, मारधाड़ भारत क्षेत्री का है. सह निर्देशक पप्पू रौनियार हैं.

मुख्य कलाकार राजन अधिकारी, आशा भुषाल, नीरज राज पौडेल तथा केदार दवाड़ी इत्यादि हैं. इस फिल्म की शूटिंग नेपाल और भारत के विभिन्न खूबसूरत स्थलों पर की गई है. लेखक निर्देशक ने सिनेप्रेमियों के मनोरंजन के लिए बहुत ही उम्दा फिल्म बनाई है, उम्मीद है दर्शकों को यह फिल्म खूब पसंद आयेगी.


(रामचन्द्र यादव)

0 Comments

Submit a Comment

🤖 अंजोरिया में ChatGPT के सहयोग

अंजोरिया पर कुछ तकनीकी, लेखन आ सुझाव में ChatGPT के मदद लिहल गइल बा – ई OpenAI के एगो उन्नत भाषा मॉडल ह, जवन विचार, अनुवाद, लेख-संरचना आ रचनात्मकता में मददगार साबित भइल बा।

🌐 ChatGPT से खुद बातचीत करीं – आ देखीं ई कइसे रउरो रचना में मदद कर सकेला।