सीमा सिंह बनी भऊजी नंबर वन की जज

SeemaSingh
भोजपुरी फिल्मों की डांसिंग क्वीन सीमा सिंह को अब आप जल्द ही जाने माने कामयाब शो भऊजी नंबर वन में एक सेलीब्रेटी जज के रुप में देख पायेंगे.

महुआ प्लस चैनल पर प्रसारित होने वाले इस शो में सीमा सिंह जज बनकर प्रतियोगियों के दोष गुण का मुल्यांकन करेंगी. इस शो में जज बनी सीमा सिंह के लिये कई लाख रुपये का कास्ट्यूम तैयार किया गया था. सीमा सिंह के लिये खास सिंहासन मंगाया गया था जिसमेंं सीमा सिंह बैठी बिल्कुल आसमान से उतरी एक परी लग रही थीं. उनकी एंट्री भी धमाकेदार तरीके से शूट किया गया है.

सीमा सिंह इस शो में कुछ एपीसोड में ही जज रहेंगी और अपना महत्वपूर्ण निर्णय सुनायेंगी. महुआ प्लस के अधिकारी काफी खुश हैं कि सीमा सिंह ने उनके शो में सेलीब्रेटी जज बनना स्वीकार कर लिया है. सीमा सिंह भी काफी खुश हैं इस शो से जुड़कर.

आपको बतादें कि सीमा सिंह इससे पहले महुआ के शो ‘नाच नचईया धूम मचईया’ की विजेता रह चुकी हैं. बताते हैं कि भऊजी नंबर वन की शूटिंग के लिये जैसे ही सीमा सिंह ने सेट पर प्रवेश किया बिल्कुल महारानी के अंदाज में उनका स्वागत किया गया और सभी लोगो ने उनके साथ तस्वीर निकलवाई.


(शशिकांत सिंह)

0 Comments

Recent Posts

🤖 अंजोरिया में ChatGPT के सहयोग

अंजोरिया पर कुछ तकनीकी, लेखन आ सुझाव में ChatGPT के मदद लिहल गइल बा – ई OpenAI के एगो उन्नत भाषा मॉडल ह, जवन विचार, अनुवाद, लेख-संरचना आ रचनात्मकता में मददगार साबित भइल बा।

🌐 ChatGPT से खुद बातचीत करीं – आ देखीं ई कइसे रउरो रचना में मदद कर सकेला।