सुजीत सुगना के जन्मदिन पर ’होली में हल्ला होई’ की म्यूजिक लॉन्चिंग


भोजपुरी सिने संगीत में उभरते हुए गायक सुजीत सुगना कम समय में अपना अलग मुकाम बनाने कामयाब हो रहे हैं। अब तक कई म्यूजिक वीडियो में गायिकी और अभिनय व डांस के जरिये उन्होंने बहुत से दिलों में अपनी जगह बन लिया है। हर साल की भाँति इस बार भी उन्होंने अपने जन्मदिन के शुभ अवसर पर होली का म्यूजिकल वीडियो अल्बम ’होली में हल्ला होई’ लांच किये हैं। जन्मदिन पर उपस्थित होकर लोकप्रिय गायिका ममता राउत ने जहाँ यादगार बन दिया, वहीं उन्होंने सुजीत सुगना के सपोर्ट में होली गीत के अल्बम में गाना भी गाया है। यह होली का म्यूजिकल होलिका अल्बम होली में हल्ला होई को वेव म्यूजिक ने रिलीज किया है, जिसे खूब पसंद किया जा रहा है। जिसे स्वर दिया है सुजीत सुगना और ममता राउत ने। राकेश सिंह के लिखे गीतों को पिंकी कुमारी व आर पी गोपाल ने संगीत दिया है।
उल्लेखनीय है कि मिलनसार व्यक्तित्व, सरल स्वाभाव के धनी सुजीत सुगना जितने अच्छे गायक हैं, उतने ही अच्छे एक्टर, डांसर और फाइटर भी हैं, खाली समय में हमेशा डांस और फाइट की प्रैक्टिस करते रहते हैं। शीघ्र ही कई फिल्मों में हुनर का जौहर दिखाने वाले हैं।


(रामचन्द्र यादव)

0 Comments



अंजोरिया पर खोजीं -

आपन टिप्पणी, लेख, कहानी, कविता, विचार भेजे खातिर -

anjoria@rediffmail.com

अगर राउर रचना पहिला बेर आ रहल बा त आपन एगो रंगीन पासपोर्ट साइज फोटो साथ में जरूर डाल दीं.

Recent Posts

पाठक-पाठिकन के राय विचार प्रतिक्रिया..

🤖 अंजोरिया में ChatGPT के सहयोग

अंजोरिया पर कुछ तकनीकी, लेखन आ सुझाव में ChatGPT के मदद लिहल गइल बा – ई OpenAI के एगो उन्नत भाषा मॉडल ह, जवन विचार, अनुवाद, लेख-संरचना आ रचनात्मकता में मददगार साबित भइल बा।

🌐 ChatGPT से खुद बातचीत करीं – आ देखीं ई कइसे रउरो रचना में मदद कर सकेला।