सुपर वूमेन के रूप में नागराज के साथ पायस पंडित

भोजपुरी सिनेमा जगत की लोकप्रिय अभिनेत्रियों में एक और नाम शुमार हो गया है, जिनका नाम है पायस पंडित। जी हाँ, अपनी मनमोहक चंचल-शोख़ अदाओं से युवा दिलों की धड़कनों में अपनी मुकम्मल स्थान बनाने जा रहीं पायस पंडित शीघ्र ही रिलीज होने जा रही भोजपुरी फिल्म नागराज में एक्शन आइकॉन यश कुमार के साथ सुपर वूमेन के अवतार में नजर आने वाली हैं। इस फिल्म में पायस पंडित का किरदार काफी रोमांचक है, जो दर्शकों को काफी पसंद आनेवाला है। उम्मीद है कि दर्शक पायस पंडित के अभिनय को बहुत पसंद करेंगे।
उल्लेखनीय है कि तन्वी मल्टीमीडिया के बैनर तले बनी फिल्म नागराज के निर्माता दीपक शाह और निर्देशक दिनेश यादव हैं। इस फिल्म में यश कुमार के साथ हॉटकेक अंजना सिंह और नवोदित पायस पंडित की तिकड़ी दर्शकों के लिए बहुत रोमांचित होगा। साथ ही सुशील सिंह का नया अवतार भी दर्शकों को रोमांच से भर देगा।
गौरतलब है कि नागराज के बाद भोजपुरी सिनेमा के पावरस्टार पवन सिंह के साथ पायस की आगामी फिल्म ‘लोहा पंडित’ भी रिलीज होने वाली है।


(रामचन्द्र यादव)

0 Comments

Recent Posts

🤖 अंजोरिया में ChatGPT के सहयोग

अंजोरिया पर कुछ तकनीकी, लेखन आ सुझाव में ChatGPT के मदद लिहल गइल बा – ई OpenAI के एगो उन्नत भाषा मॉडल ह, जवन विचार, अनुवाद, लेख-संरचना आ रचनात्मकता में मददगार साबित भइल बा।

🌐 ChatGPT से खुद बातचीत करीं – आ देखीं ई कइसे रउरो रचना में मदद कर सकेला।