स्पॉट बॉय से अमीर निर्देशक बने सनोज मिश्रा‏

SanojMishra
दस साल पहले रायबरेली से मुंबई आये निर्देशक सनोज मिश्रा अपने जीवन की कठिनाईयों को पार करते हुए आज भोजपुरी के सबसे अमीर निर्देशक बन गए हैं.

सनोज मिश्रा ने फिल्मी जगत में अपना करिअर एक स्पॉट बॉय से शुरु किया था लेकिन लगन और मेहनत से अपने बचपन के सपने को सनोज मिश्रा ने साकार कर ही लिया. सनोज मिश्रा जब मायानगरी मुंबई आए थे तो उन्हें कोई मौका नहीं मिला. लेकिन उन्होंने हिम्मत नहीं हारी और स्पॉट बॉय का काम चालू किया. चाय पिलाते-पिलाते उन्होंने वह सब गुण सीख लिया जिससे आज सनोज मिश्रा को नामी निर्देशकों के लिस्ट में माना जाता है.

देखते-देखते सनोज मिश्रा भोजपुरी में दर्जनो फिल्मों का निर्देशन कर चुके है. और अब सब निर्देशकों को पीछे कर भोजपुरी के बड़े बैनर की फिल्मों के अलावा हिंदी फिल्मो का भी निर्देशन कर रहे हैं सनोज मिश्रा.

सनोज मिश्रा ने पिछले महीने चारकोप में अपना आलीशान बंगला, पवई हीरानंदानी में खुबसूरत प्लाट और एक चमचमाती कार खरीद ली है. जिससे जाहिर है कि सनोज मिश्रा भोजपुरी के सबसे अमीर निर्देशक बन गए हैं.


(संजय भूषण पटियाला)

0 Comments

Recent Posts



अंजोरिया पर खोजीं -

आपन टिप्पणी, लेख, कहानी, कविता, विचार भेजे खातिर -

anjoria@rediffmail.com

अगर राउर रचना पहिला बेर आ रहल बा त आपन एगो रंगीन पासपोर्ट साइज फोटो साथ में जरूर डाल दीं.

पाठक-पाठिकन के राय विचार प्रतिक्रिया..