हमसे बढ़ कर कौन – गुंजन पंत

GunjanPant
मोहक मुस्कान की धनी व चंचल व्यक्तित्व वाली भोजपुरी क्वीन गुंजन पंत ने अभी हाल ही ‘हमसे बढ़कर कौन’ भोजपुरी फ़िल्म की शूटिंग पूरी की है.

इस फ़िल्म में गुंजन पंत रफ-एन-टफ गेटअप में नज़र आने वाली हैं. जुर्म की जंग का मुँहतोड़ जवाब देती हुई गुंजन का खतरनाक स्टंट दर्शकों को दांते तले उंगली दबाने को मज़बूर कर देगा.

हंस फिल्म्स प्रोडक्शन के बैनर तले बन रही इस मल्टी-मल्टी-स्टारर भोजपुरी फिल्म ‘हमसे बढ़कर कौन’ के निर्माता हैं धीरज सिंह तथा प्रस्तुतकर्ता मुन्ना लाल शाह, कार्यकारी निर्माता राज कुमार शुक्ला, और निर्देशक हैं इकबाल बक्श.

इस फिल्म में गुंजन पंत के साथ मुख्य भूमिका में रानी चटर्जी, अंजना सिंह, अनारा गुप्ता, स्वीटी छाबड़ा, अपूर्वा बिट, अविनाश शाही, अमरीश सिंह, मनोज टाईगर, अवधेश मिश्रा, सुशील सिंह आदि हैं.

गौरतलब हो कि अभी हाल ही में भोजपुरी अवार्ड 2014 समारोह में गुंजन पंत को समारोह का रेड कारपेट होस्ट बनाया गया था. इनकी हाज़िर जवाबी और चुटीले सवालों से सभी लोग मंत्र मुग्ध हो रहे थे. इनकी मोहिनी मुस्कान, चंचल चितवन और खनकती आवाज़ से सब पर जादू सा असर हो रहा था. 2013 में प्रदर्शित हुई इनकी भोजपुरी फ़िल्म ‘लक्ष्मण रेखा’ को बेस्ट सामाजिक फ़िल्म के अवार्ड से सम्मानित किया गया. अभी हाल ही में दिल्ली में डॉ राजेंद्र प्रसाद जी के जयंती पर डॉ राजेंद्र प्रसाद अवार्ड से भी सम्मानित किया गया था गुंजन को.

एक सवाल के जवाब में गुंजन पंत ने कहा कि “मैं हर फ़िल्म में अपने किरदार को जीवंत करने के लिए खूब वर्कआउट करती हूँ. सभी चाहने वालों का प्यार आशीर्वाद मुझ पर बना रहे और मेरा काम सभी को पसंद आये, यही मेरी चाहत है.”


(रामचंद्र यादव)

0 Comments

Recent Posts

🤖 अंजोरिया में ChatGPT के सहयोग

अंजोरिया पर कुछ तकनीकी, लेखन आ सुझाव में ChatGPT के मदद लिहल गइल बा – ई OpenAI के एगो उन्नत भाषा मॉडल ह, जवन विचार, अनुवाद, लेख-संरचना आ रचनात्मकता में मददगार साबित भइल बा।

🌐 ChatGPT से खुद बातचीत करीं – आ देखीं ई कइसे रउरो रचना में मदद कर सकेला।