हुकुमत की जंग का मुर्हूत के साथ शुटिंग शुरू

HukumatKiJung
बीजीएन फिल्म्स ओर राग इन्टरटेनमेंट के बैनर तले बन रही भोजपुरी फिल्म ‘हुकुमत की जंग’ का मुर्हूत पिछले दिनो बेलवा महादेव मन्दिर चकिया, मोतिहारी में धूमधाम से सम्पन्न हुआ तथा साथ ही साथ इसकी शुटिंग भी शुरू हो गई.

फिल्म की पूरी शुटिंग मोतिहारी के विभिन्न लोकेशनो पर होगी. फिल्म में प्रियरंजन, राहुल राज, और सिकंदर की तिकड़ी है और इनके अपोजिट मोहनी घोष, पल्लवी कोली और निशा सिंह है.

फिल्म की कहानी तीन भाइयों पर अधारित है. एक्शन पर जोर दिया गया है पर साथ ही साथ रोमांस और कॉमेडी का तड़का भी है जो दर्शकों को ध्यान में रखकर किया गया है.

डायरेक्टर राजीव मिश्रा के अनुसार फिल्म को अश्लीलता से दूर रखा गया है. यह एक फैमली ड्रामा है जिसके मुख्य कलाकार हैँ प्रियरंजन, मोहनी घोष, राहुल राज, सिकंदर, पल्लवी कोली, निशा सिंह, सतीश सहनी, पवन ठाकुर, आर.के. गोस्वामी इत्यादि.

निर्माता मिथलेश पासवान, निर्देशक राजीव मिश्रा, सह निर्देशक विकास तिवारी, कथा पटकथा प्रेम प्रकाश, गीतकार फणीन्दर राव, बुलेट सिंह, संजीत बिहारी, अरूण उजाला, कैमरामैन इमरान अंसारी, नृत्य निर्देशक महेश आचार्य, तथा फाईटमास्टर भरत जी हैं.


(कुन्दन कुमार)

0 Comments

🤖 अंजोरिया में ChatGPT के सहयोग

अंजोरिया पर कुछ तकनीकी, लेखन आ सुझाव में ChatGPT के मदद लिहल गइल बा – ई OpenAI के एगो उन्नत भाषा मॉडल ह, जवन विचार, अनुवाद, लेख-संरचना आ रचनात्मकता में मददगार साबित भइल बा।

🌐 ChatGPT से खुद बातचीत करीं – आ देखीं ई कइसे रउरो रचना में मदद कर सकेला।