हॉरर फिल्म में आंचल सोनी और गौरव झा

AnchalSoni-GauravJha
भोजपुरी फिल्म की छरहरी हीरोइन आंचल सोनी फिल्म बाप रे बाप में गौरव झा के साथ रोमांस करती नजर आयेंगी। तेरह साल की उम्र से ही फिल्मों में काम कर रही आंचल खुद इस फिल्म की निर्माता भी हैं। भोजपुरी में हॉरर फिल्में कम ही बनती हैं, लेकिन आंचल ने यह जोखिम उठाया। इसमें सामाजिक कुरीतियों को विषय बनाया गया है। दर्शकों को बांधे रखने के लिए कॉमेडी में हॉरर को डाला गया है। लेकिन गाने और डांस में भी कोई कमी नहीं राखी गयी है। फिल्म ‘‘बाप रे बाप’ के बाकी कलाकार हैं, रितु पाण्डेय, ग्लोरी, सोनू झा, सी.पी.भट्ट, राम मिश्रा, देव सिंह, करन पाण्डेय, अरुण सिंह, उमेश सिंह आदि। फिल्म के गाने काफी रोमांटिक और सुरीले हैं जिसका संगीत दिया है दामोदर राव ने। गीतों को गाया है मोहन राठौर, आलोक कुमार, गौरव झा, खुशबू जैन, ममता राउत और अलका झा ने।


(हंगामा मीडिया)

0 Comments

Recent Posts



अंजोरिया पर खोजीं -

आपन टिप्पणी, लेख, कहानी, कविता, विचार भेजे खातिर -

anjoria@rediffmail.com

अगर राउर रचना पहिला बेर आ रहल बा त आपन एगो रंगीन पासपोर्ट साइज फोटो साथ में जरूर डाल दीं.

पाठक-पाठिकन के राय विचार प्रतिक्रिया..