१७ अक्टूबर को बिहार में प्रदर्शित होगी ‘छिछोर बलमा’

ChhichhorBalma
कोबर एंटरटेनमेंट के बैनर तले बनी फिल्म ‘छिछोर बलमा ‘ १७ अक्टूबर को पुरे बिहार में प्रदर्शित की जाएगी.इस फिल्म में बिरेन्द्र कुमार मुख्य किरदार निभा रहे है इस फिल्म से कलाकार इंजीनियर राज परदेशी और पायल सिंह अपने फिल्म करिअर की शुरुआत करने जा रहे है और इन दोनों ने काफी अच्छे अभिनय का प्रदर्शन किया है .इस फिल्म के निर्देशक की बात करे तो त्रिलोकी चौधरी ने इस फिल्म का निर्देशन किया है और भोजपुरी फिल्मो में यह उनकी पहली फिल्म है इसके पहले उन्होंने कई हिंदी फिल्मो को निर्देशित किया है.इस फिल्म की पूरी शूटिंग मुंबई में की गई है .कहानी की बात करे तो यह फिल्म पूरी तरह से कॉमेडी फैमिली ड्रामा फिल्म है जो दर्शको को आज तक शायद देखने नहीं मिली है .

इस फिल्म में कुल ९ गाने है जिन्हे विनय बिहारी और राजेश गुप्ता ने दिया है जो काफी कर्णप्रिय है और सारे गाने युवा पीढ़ी के मनोरंजन को ध्यान में रखकर बनाया गया है.हम तो यही उम्मीद करते है की यह फिल्म दर्शको को बहुत पसंद आये क्योँकि अब तक भोजपुरी फिल्मो में कॉमेडी नाम मात्र के लिए होता है पर यह फिल्म पूरी कॉमेडी है जो हमारे दर्शक बहुत पसंद करेंगे.

निर्माता -जे .ऐ.एह्सानी ,निर्देशक-त्रिलोकी चौधरी ,गीतकार-विनय बिहारी,संगीत-राजेश गुप्ता सिनेमेटोग्राफर -निमेश.

मुख्य कलाकार -बिरेन्द्र कुमार ,राज परदेशी ,प्रतिभा पाण्डेय , पायल सिंह,मुनमुन गुहा ,अरुण सिंह ,डॉ.अभय,राम उद्गार सीमा सिंह.


(संजय भूषण पटियाला)

0 Comments

🤖 अंजोरिया में ChatGPT के सहयोग

अंजोरिया पर कुछ तकनीकी, लेखन आ सुझाव में ChatGPT के मदद लिहल गइल बा – ई OpenAI के एगो उन्नत भाषा मॉडल ह, जवन विचार, अनुवाद, लेख-संरचना आ रचनात्मकता में मददगार साबित भइल बा।

🌐 ChatGPT से खुद बातचीत करीं – आ देखीं ई कइसे रउरो रचना में मदद कर सकेला।