रानी चटर्जी संग देव सिंह के ठुमके का वायरल वीडियो


कई दशकों से भोजपुरी फ़िल्म इंडस्ट्री में राज करने वाली सुपर हॉट अभिनेत्री रानी चटर्जी और विलेन देव सिंह का एक वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया में खूब वायरल हो रहा है, जिसमें दोनों एक दूसरे के साथ खूब ठुमके लगाते नज़र आये हैं. दरअसल, यह अपकमिंग भोजपुरी फ़िल्म ‘बाबुल की गलियां’ का स्पेशल गाना है. गाने के बोल हैं – दुनिया जाए भाड़ में. यूं तो रानी के डांस पर किसी को संदेह नहीं, लेकिन सिनेमाई पर्दे पर अपनी पहचान विलेन के रूप में बनाने वाले वरस्टाईल अभिनेता देव सिंह पहली बार झूम – झूम कर डांस करते नज़र आये हैं. गाने की शूटिंग अकबरपुर में हुई है.

फ़िल्म ‘बाबुल की गलियां’ संपूर्ण सामाजिक और पारिवारिक फ़िल्म है. फ़िल्म की कहानी के अलावे इसके सुरमई गाने से लेकर डांस सांग भी आकर्षण का केंद्र होंगे, जिसमें एक गाना रानी और देव सिंह पर फिल्माया गया. इसी गाने का यह वीडियो जैसे ही आउट हुआ, वीडियो को वायरल होते देर नहीं लगी. इस गाने में रानी के साथ ठुमके लगाते देव सिंह भी खूब भा रहे हैं. हालांकि देव सिंह के फैंस ने उन्हें कभी इस अंदाज में नहीं देखा होगा, लेकिन अपनी अदाकारी को जीवंत करने वाले इस अभिनेता ने रानी के साथ दिल छूने वाले कई हुक स्टेप्स किये हैं, जिसे देख आप भी हैरान रह जाएंगे.

(- टीम रंजन)

0 Comments

Submit a Comment

🤖 अंजोरिया में ChatGPT के सहयोग

अंजोरिया पर कुछ तकनीकी, लेखन आ सुझाव में ChatGPT के मदद लिहल गइल बा – ई OpenAI के एगो उन्नत भाषा मॉडल ह, जवन विचार, अनुवाद, लेख-संरचना आ रचनात्मकता में मददगार साबित भइल बा।

🌐 ChatGPT से खुद बातचीत करीं – आ देखीं ई कइसे रउरो रचना में मदद कर सकेला।