अमिताभ बच्चन और मनोज तिवारी की आवाज़ में हनुमान चालीसा

हिन्दी सिनेमा के महानायक अमिताभ बच्चन और भोजपुरी सिनेमा के महानायक मनोज तिवारी की आवाज़ पहली बार एक साथ हनुमान चालीसा में सुनायी देगी। अमिताभ बच्चन और मनोज तिवारी के अलावा इस हनुमान चालीसा के एलबम में 20 गायकों ने एक साथ हनुमान चालीसा गाया है। पिछले दिनों बिग बी ने मनोज तिवारी की मौजूदगी में मुंबई में ‘हनुमान चालीसा’ को लांच किया। वीकोन म्यूजिक एण्ड इंटरटेनमेंट और ए.बी. कॉर्प लिमिटेड की पेशकश इस एलबम में बिग बी और मनोज तिवारी ने 20 गायकों के साथ ‘हनुमान चालीसा’ को गाया है।
ऐसा पहली बार हुआ है किसी एलबम में 21 गायकों ने एक साथ ‘हनुमान चालीसा’ को गाया है। इस एलबम में संगीत दिया है संगीतकार आदेश श्रीवास्तव ने और रिलीज किया है वीकोन म्यूजिक ने। वीकोन म्यूजिक के जे.के. श्रीवास्तव ने इसकी रचना की है और वी.के. श्रीवास्तव ने इसका निर्माण किया है।
सफेद रंग के कुर्ते पजामे में अमिताभ बच्चन और मनोज तिवारी हमेशा की तरह आकर्षक लग रहे थे। उनके साथ इस अवसर पर आदेश श्रीवास्तव, सूफी गायक हंसराज हंस व बाबुल सुप्रियो भी उपस्थित थे। शामक दावर के डांस ग्रुप ने इस अवसर पर परफार्म भी किया।
अमिताभ बच्चन के साथ हनुमान चालीसा गाने पर खुद मनोज तिवारी भी काफी उत्साह में हैं। वे कहते हैं हर मंगलवार और शनिवार को काशी में रहते हुए संकट मोचन मंदिर में हनुमान जी का दर्शन करने जाता था। आज हनुमान चालीसा गाना निश्चत ही मेरे लिए यह हनुमान जी की बहुत बड़ी दया है।


(स्रोत – शशिकान्त सिंह, रंजन सिन्हा)

0 Comments



अंजोरिया पर खोजीं -

आपन टिप्पणी, लेख, कहानी, कविता, विचार भेजे खातिर -

anjoria@rediffmail.com

अगर राउर रचना पहिला बेर आ रहल बा त आपन एगो रंगीन पासपोर्ट साइज फोटो साथ में जरूर डाल दीं.

Recent Posts

🤖 अंजोरिया में ChatGPT के सहयोग

अंजोरिया पर कुछ तकनीकी, लेखन आ सुझाव में ChatGPT के मदद लिहल गइल बा – ई OpenAI के एगो उन्नत भाषा मॉडल ह, जवन विचार, अनुवाद, लेख-संरचना आ रचनात्मकता में मददगार साबित भइल बा।

🌐 ChatGPT से खुद बातचीत करीं – आ देखीं ई कइसे रउरो रचना में मदद कर सकेला।