रिंकू घोष ने फिर बजाया डंका
-

भोजपुरी फिल्मों की नंबर वन अभिनेत्री रिंकू घोष की खुशी का इन दिनों कोई ठिकाना नहीं है। रिंकू घोष की फिल्म ‘केहू हमसे जीत ना पाई’ ने जहां गोरखपुर में लोगों का दिल जीता बल्कि इस फिल्म को मल्टीप्लेक्स में भी खूब पसंद किया गया वहीं दूसरे हिस्सों में इस फिल्म ने जबरदस्त कलेक्शन किया है। इस फिल्म ‘केहू हमसे जीत ना पाई’ में रिंकू घोष का जबरदस्त डांस तथा अभिनय भी लोगों को खूब पसंद आ रहा है। खुद रिंकू घोष कहती है कमाल की फिल्म बनाया है निर्माता डा. विजाहत करीम तथा निर्देशक एम.आई. राज ने। इस फिल्म के बारे मंे बताया जा रहा है कि इस फिल्म ने गोरखपुर में पिछले तीन साल का रेकार्ड तोड़ा है। भोजपुरी वर्ल्ड की नंबर वन अदाकारा रिंकू घोष अपनी हालिया रिलीज फिल्म ‘केहू हमसे जीत ना पाई’ के हॉट लुक को लेकर रातों रात हॉट हो गयी हैं। इस फिल्म में ंिरंकू घोष और भोजपुरी सुपर स्टार रवि किशन का पानी में आग लगाने वाला दो हॉट गाना है। गाना भी ऐसा कि बस जो भी रिंकू घोष को इस हॉट लुक में देखेगा कुर्सी छोड़कर कूद पड़ेगा। यह फिल्म ‘केहू हमसे जीत ना पाई’ मल्टीप्लेक्स थियेटर में लगी तो जिसने भी फिल्म देखी सबको रिंकू घोष का ये हॉट लुक आश्चर्य में डाल रहा था। निर्माता डा. विजाहत करीम और सुरोहिता करीम तथा निर्देशक एम.आई. राज के मुताबिक वे रिंकू घोष की परंपरागत इमेज को तोड़ना चाहते थे। एम.आई. राज के मुताबिक रिंकू घोष जैसी कोऑपरेटिव एक्ट्रेस के लिए ये फिल्म ‘केहू हमसे जीत ना पाई’ काफी महत्वपूर्ण है। इस फिल्म में भोजपुरी सुपर स्टार रवि किशन और रिंकू घोष के ऊपर पानी में आग लगाने वाला गाना ‘जींस के ऊपर टाईट कुर्ती टूटे ना बटनिया’ के लिए संगीतकार सतीश अजय को जब बताया गया कि ये गाना रिंकू घोष और रवि किशन के ऊपर फिल्माया जायेगा तो खुद सतीश-अजय भी चौंक गये। उन्होंने इस गाने को और हॉट बनाने के लिए एक चैलंेज के रूप मंे लिया। खुद निर्देशक एम.आई. राज कहते हैं रिंकू घोष का नया लुक सबको चौंका रहा है।


(स्रोत – शशिकान्त सिंह, रंजन सिन्हा)

0 Comments

Submit a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts