बनारस के सचिन की बिटिया रानी

Sachin-HumarBitiya
बनारस के सिनेमाघर साजन में इन दिनों एक फिल्म काफी धूम मचा रही है. इस भोजपुरी फिल्म का नाम है ‘हमार बिटिया रानी’. इस फिल्म में भरत शर्मा जैसे मंजे कलाकार के बीच मुख्य खलनायक के रुप में सचिन श्रीवास्तव अपनी अलग पहचान बना रहे हैं. सचिन की पहचान यह है कि यह कलाकार रंगमंच, छोटे पर्दे और आरकेष्ट्रा में संचालन के बाद फिल्मो मेंं आया और छा गया. वाराणसी के जगतगंज मुहल्ले का रहने वाला सचिन आज वाराणसी की शान है.

हमार बिटिया रानी का निर्माण निर्माता शशिधर ने किया है जबकि निर्देशक हैं भरत गुप्ता. एक से बढ़कर एक गीत संगीत वाली इस फिल्म हमार बिटिया रानी का संगीत अजय त्रिपाठी ने दिया है. फिल्म के मुख्य कलाकार हैं भरत शर्मा, राहुल,कल्पना शाह और सचिन श्रीवास्तव. सचिन इस फिल्म से कैसे जूड़े इस पर निर्माता शशिधर कहते हैं मैं बनारस में अपनी फिल्म का लोकेशन देखने आया था तभी मैने सचिन के बारे में सुना और मैने उन्हे बुलाया तथा उन्हे खलनायक की भूमिका दी. इस फिल्म की शूटिग बनारस में ही गयी है.


(शशिकांत सिंह)

0 Comments

🤖 अंजोरिया में ChatGPT के सहयोग

अंजोरिया पर कुछ तकनीकी, लेखन आ सुझाव में ChatGPT के मदद लिहल गइल बा – ई OpenAI के एगो उन्नत भाषा मॉडल ह, जवन विचार, अनुवाद, लेख-संरचना आ रचनात्मकता में मददगार साबित भइल बा।

🌐 ChatGPT से खुद बातचीत करीं – आ देखीं ई कइसे रउरो रचना में मदद कर सकेला।