पूनम दुबे ने दी संजय पांडे को सुपर स्टार खलनायक की उपाधि
-

Punam-Sanjay
भोजपुरी फिल्मों के खलनायक संजय पांडे को नयी उपाधि मिली है जो आज तक हिन्दी फिल्मों के बड़े से बड़े खलनायकों को भी नहीं मिली है. यह उपाधि है सुपर स्टार खलनायक की उपाधि. यह उपाधि संजय पांडे को किसी और ने नहीं बल्की भोजपुरी फिल्मो में इन दिनो हॉट केक अभिनेत्री पूनम दुबे ने अपने फेसबुक एकाउंट पर दिया है.

दरअसल पुनम दुबे इन दिनों एक भोजपुरी फिल्म कर रही हैं जिसका नाम है ‘काट के रख देब’. इस फिल्म में संजय पांडे मुख्य खलनायक हैं. संजय पांडे के साथ वाली अपनी एक तस्वीर, जिसमें पूनम पुरे ग्रुप में हैं, को पूनम ने फेसबुक पर जारी किया और लिखा है भोजपुरी के सुपर स्टार खलनायक संजय पांडे के साथ मैं फिल्म ‘काट के रख देब’ कर रही हूं. पूनम ने अपने फेसबुक पर इस फिल्म की तथा अपने स्टार और फिल्म की पूरी टीम तथा निर्माता निर्देशक के बारे में भी जमकर तारीफ किया है.

संजय पांडे इस नयी उपाधि पर कुछ नहीं बोलते और सिर्फ शरमा जाते हैं. आपको बता दें कि संजय पांडे की कई फिल्में इस समय मुंबई से लेकर बिहार तक में धड़ल्ले से चल रही हैं.


(शशिकांत सिंह)

0 Comments

Submit a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts