सीमा सिंह की कब बुझी ई आग और इशक हुआ है यारों
-

SeemaSinghभोजपुरी सिनेमा की डांसिंग क्वीन सीमा सिंह को रागिनी फिल्म्स इंटरनेशनल की फिल्म ‘कब बुझी ई आग’ के लिए साइन किया गया है. फिल्म की शूटिंग भी प्रारंभ हो गयी है.

निर्माता हैं रागिनी पांडे और कथा-पटकथा-संवाद लेखन और निर्देशन कर रहे हैं अंजन गोस्वामी. गीत संगीत विजय सम्राट का, कैमरा मैन राहुल सक्सेना, नृत्य गुरू मनीष पांडे और मारधाड़ निर्देशक हैं मोहम्मद अहमदाबादी.

सीमा सिंह ने पिछले दिनों भोजपुरी और उड़िया दो भाषाओं में बन रही फिल्म ‘इशक हुआ है यारों’ के लिए एक आयटम नंबर शूट कराया है. शूटिंग के समय जुटी भीड़ से आनन्दित सीमा सिंह ने कहा कि उन्हें नहीं पता था कि उड़ीसा में भी भोजपुरी फिल्में देखी जाती हैं. सावित्री पिक्चर के बैनर इस फिल्म के निर्माता हैँ अनुपमा राउत और निर्देशक तथा पटकथा लेखक हैं सुशांता कुमार राउत. कैमरामैन सतीश कुमार है. इस फिल्म में कुल १० गाने हैं.

यह भी योग्य है कि हाल ही में ही सीमा सिंह ने भोजपुरी के बड़े स्टार खेसारी लाल यादव के साथ बतौर दुसरी मुख्य नायिका बन के ‘साथियां’ शूट की है. खेसारी की पहली नायिका हैं अक्षरा सिंह.


(शशिकांत सिंह)

0 Comments

Submit a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts