वर्चस्व इंफ्राटेक प्रा. लि. प्रस्तुत रंग बिरंगी होली का रंगारंग संगीतमय प्रोग्राम ’बरसेला रंग फगुनवा में’ प्रसारण भोजपुरी का नंबर वन टीवी चैनल बिग गंगा पर प्रसारण लगातार दस दिनों तक किया गया। जिसे दर्शकों का बहुत प्यार मिला।
इस होली कार्यक्रम के निर्माता आनंद मोहन शर्मा हैं। गीतकार अशोक कुमार दीप तथा संगीतकार अशोक कुमार दीप व सत्यम सिंह हैं। निर्देशक व नृत्य निर्देशक अनुराग मिश्रा हैं। पार्श्वगायन राजीव मिश्रा और निशा दूबे ने किया है, साथ ही लखनऊ के सिंगर पंचमी गोस्वामी, रामजी रवि, राजेश यादव, अनुपम पाण्डेय, धर्मेंद्र मिश्रा, जीतेन्द्र सिंह, अंशु, अनु अनपूर्णा, संगीता श्रीवास्तव, वेद प्रकाश शुक्ला, रणधीर माही, आकाश मिश्रा, संतोष यादव हैं। छायांकन दयाशंकर सिंह, संकलन संजय कश्यप का है। प्रोडक्शन मेनेजर अतुल कुमार सिंह, रिकार्डिस्ट शशी कुमार कन्हैया तथा साउंड मैनेजर रवि डी जे हैं।
कलाकार राजीव मिश्रा, निशा दूबे, मनोज सिंह टाइगर, श्यामली श्रीवास्तव, प्रिन्स राजपूत, नामित तिवारी, रूपा राजपूत, सीमा सिंह आदि ने अपनी अदाकारी और वाक्यपटु संवादों से सभी दर्शकों का दिल जीत लिये हैं। इस सभी प्रसारित कार्यक्रमों की शूटिंग अवध इंटरनेशनल होटल, लखनऊ, उत्तर प्रदेश और मुंबई के तुलसी बिहार स्टूडियो, मढ़ में सेट लगाकर किया गया था। इस बैनर तले निर्मित भोजपुरी फिल्म माई के दुलरुआ, सड़क आदि रिलीज हो चुकी हैं। शीघ्र ही एक साथ 6 भोजपुरी फिल्मों के निर्माण की घोषणा की जायेगी, साथ ही साथ समय समय पर टीवी चैनल पर कई मनोरंजक कार्यक्रम का निर्माण व प्रसारण किया जाता रहेगा।
(रामचन्द्र यादव)
0 Comments