आर पार के माला चढ़इबो गंगा मईया का पोस्ट प्रोडक्शन शुरू
-


देवा फिल्म एंटरटेनमेंट के बैनर तले निर्मित की जा रही अब तक की सबसे महान सम्पूर्ण पारिवारिक फिल्म ’आर पार के माला चढ़इबो गंगा मईया’ का पोस्ट प्रोडक्शन कार्य जोर शोर से किया जा रहा है। जिसे पूरे परिवार के हर सदस्य एक साथ बैठकर फिल्म देख सकेंगे। फिल्म के निर्माता देवेंद्र वर्मा व राजेश इस फिल्म का निर्माण इसीलिए किया जा रहा है, ताकि भोजपुरी संस्कृति व सभ्यता को मिटने से बचाया जा सके। फिल्म की पूरी शूटिंग मुंबई, वाराणसी, भदोही, पटना के गाँधी घाट और हाजीपुर के सीढ़ी घाट के रमणीय स्थलों पर की गई है।

इस फिल्म के लेखक व निर्देशक गोपाल एस गुप्ता हैं। टेक्निकल डायरेक्टर शीबू वर्मा हैं। फिल्म का गीत – संगीत बहुत ही कर्णप्रिय व मधुर है। गीतकार आतिश जौनपुरी, गोपाल एस गुप्ता के लिखे गीतों को संगीत से सजाया है संगीतकार पं० सुभाष कनौजिया ने। सभी गानों को उम्दा तकनिकी से फिल्माया गया है, जो सिनेप्रेमियों को खूब पसंद आने वाला है। फिल्म में छायांकन राहुल सक्सेना, नृत्य निर्देशक कानू मुखर्जी, संजय कोर्वे व राम देवन, मारधाड़ दर्शन सिंह का है।

इस फिल्म के नायक शिवम तिवारी हैं और नायिका श्वेता मिश्रा हैं। इस फिल्म के जरिये नवोदित दीप कुमार उर्फ़ दीपेश वर्मा को सिनेजगत में लांच किया जा रहा है। मुख्य भूमिका में शिवम तिवारी, श्वेता मिश्रा, गोपाल राय, दिलीप सिन्हा, गोपाल एस गुप्ता, समर्थ चतुर्वेदी, माया यादव, सुमंती बनर्जी, पुष्पा वर्मा, सी. पी. भट्ट, नवोदित दीप कुमार उर्फ़ दीपेश वर्मा, अभिलाषा, ख़ुशी गुप्ता, मनोज अर्पन, जीतेन्द्र ठाकुर आदि हैं तथा आईटम डांस में डांसिंग स्टार सीमा सिंह के डांस का तड़का है।


(रामचन्द्र यादव)

0 Comments

Submit a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts