बिहार के 75 सिनेमाघरों में धमाल मचा रही तू मेरा हीरो, मुम्बई बंगलोर में भी सफल

TuMeraHero-Poster6
बहुचर्चित भोजपुरी फिल्म ‘तू मेरा हीरो’ मुंबई, सी आई और बंगलौर में सफलता का परचम लहराने के बाद अब बिहार के 75 सिनेमाघरों में धमाल मचा रही है. बिहार के सिनेमाघरों में इस फिल्म को देखने के लिए सिनेमाहाल मालिक को निश्चित सीट के अलावे भारी भीड़ को देखते हुए बेंच, कुर्सी लगाने पड़ रहे हैं.

लोकप्रिय स्टार नायक और गायक खेसारी लाल यादव व रीतिका की प्रेम कहानी और नोक झोंक दर्शकों को खूब पसंद आ रही है. बिहार के आर डी (सीतामढी), पंकज (छपरा), जाइको (केशरिया), चन्द्रा (जनदाहा), डैना, अम्बिका (घोड़ाहसन), जवाहर (नाथनगर) सहित कई सिनेमाघरों में सोमवार को दर्शकों की भारी भीड़ देखी गयी है. दीपक जैन प्रस्तुत व डीजे मूवी इन्टरटेनमेंट के बैनर तले बनी इस फिल्म को दर्शकों के द्वारा मिल रहे प्यार से यह साबित हो गया है कि तू मेरा हीरो बहुत ही दमदार और दर्शनीय फिल्म है. ऐसा बहुत ही कम देखने को मिलता है जब किसी भोजपुरी फिल्म का लगातार सभी शो हाउसफुल रहा हो. इस फिल्म के गानों को भी दर्शकों ने सहर्ष पसंद किया है और स्वीकारा है.


(रामचंद्र यादव)

0 Comments

Recent Posts

🤖 अंजोरिया में ChatGPT के सहयोग

अंजोरिया पर कुछ तकनीकी, लेखन आ सुझाव में ChatGPT के मदद लिहल गइल बा – ई OpenAI के एगो उन्नत भाषा मॉडल ह, जवन विचार, अनुवाद, लेख-संरचना आ रचनात्मकता में मददगार साबित भइल बा।

🌐 ChatGPT से खुद बातचीत करीं – आ देखीं ई कइसे रउरो रचना में मदद कर सकेला।