मुंबई में ‘योद्धा’ की शानदार ओपनिंग

Yoddhaa
भोजपुरी पर्दे की चर्चित फिल्म ‘योद्धा’ इस शुक्रवार से मुंबई व गुजरात के 50 से अधिक सिनेमाघरों में शानदार ओपनिंग के साथ प्रदर्शित की गई है. फिल्म को देखने पहले ही शो में भोजपुरी दर्शकों की भारी भीड़ उमड़ी है और फिल्म के पहले दिन के सभी शो खबर लिखे जाने तक हाऊसफुल थे.

अभय सिन्हा प्रस्तुत व मैडज मूवीज की इस फिल्म के निर्माता समीर आफताब और निर्देशक राज सिप्पी है. फिल्म में सुपरस्टार रवि किशन, पवन सिंह व मधु शर्मा की प्रमुख भूमिका है.

फिल्म में दर्शकों को रविकिशन व पवन सिंह की टक्कर व मधु शर्मा की अदायें खूब भा रही है. गौरतलब है कि ‘योद्धा’ ने बिहार-झारखंड में ऐतिहासिक व्यवसाय किया था. फिल्म की मुंबई के बेस्ट बसों व मुंबई में शानदार पब्लिसिटी की गई है. ‘योद्धा’ के संगीतकार बप्पि लाहड़ी, गीतकार प्यारेलाल यादव जी हैं.


(प्रशांत निशांत)

0 Comments

Recent Posts

🤖 अंजोरिया में ChatGPT के सहयोग

अंजोरिया पर कुछ तकनीकी, लेखन आ सुझाव में ChatGPT के मदद लिहल गइल बा – ई OpenAI के एगो उन्नत भाषा मॉडल ह, जवन विचार, अनुवाद, लेख-संरचना आ रचनात्मकता में मददगार साबित भइल बा।

🌐 ChatGPT से खुद बातचीत करीं – आ देखीं ई कइसे रउरो रचना में मदद कर सकेला।