‘पटना टू पाकिस्तान’ को प्रस्तुत कर रही है आदिशक्ति इंटरटेनमेंट
-

Nirahua-Dada
भोजपुरी सिनेमा की प्रसिद्ध फिल्म प्रस्तुतकर्ता कंपनी आदिशक्ति इंटरटेनमेंट भोजपुरी की पहली इंडो-पाक फिल्म ‘पटना टू पाकिस्तान’ को प्रस्तुत कर रही है. हाल ही में इस फिल्म के लिए निर्माता अनंजय रघुराज ने आदिशक्ति इंटरटेनमेंट से हाथ मिलाया है. ‘पटना टू पाकिस्तान’ में जूबली स्टार दिनेशलाल यादव ‘निरहुआ’, आम्रपाली, काजल राघवानी, की प्रमुख भूमिका है. फिल्म के लेखक निर्देशक संतोष मिश्रा हैं. आदिशक्ति इंटरटेनमेंट के दुर्गा प्रसाद कहते हैं कि आदिशक्ति व निरहुआ की साथ वाली सभी फिल्में बॉक्स ऑफिस पर करिशमाई व्यवसाय करती हैं, इसका ताजा उदाहरण ‘निरहुआ हिन्दुस्तानी’ है. ‘पटना टू पाकिस्तान’ भी बॉक्स ऑफिस पर करिशमा करेगी. फिल्म की फाईनल शुटिंग शेडयूल इसी हफ्ते शुरू हुई है.


(प्रशांत निशांत)

0 Comments

Recent Posts

पाठक-पाठिकन के राय विचार प्रतिक्रिया..