लागी नाही छुटे रामा की मुंबई में शानदार शुरुआत

Kavya-Pawan-LaagiNahiChhuteRama
भोजपुरी सुपर स्टार पवन सिंह और कामयाब निर्देशक जगदीश शर्मा उर्फ मुन्ना भाई की बिहार में दर्शकों की पसंद पर खरी उतर चुकी बहुचर्चित भोजपुरी फिल्म लागी नाही छुटे रामा को मुंबई में भी शानदार शुरुआत मिली है. यह फिल्म हर जगह हर शो में पहले दिन हाउसफुल थी. जाहिर सी बात है कि दर्शकों की पसंद पर यह फिल्म खरी उतर रही है. माना जा रहा है कि जिसतरह बिहार में यह फिल्म कामयाबी के शिखर पर पहुंची थी उसी तरह मुंबई में भी दर्शक अपने चहेते सितारे पवन सिंह की इस फिल्म को कामयाबी के शिखर पर लेजायेंगे.

इस फिल्म में पवन सिंह और कुनाल सिंह की टक्कर लोगो को खुब पसंद आ रही है. कुनाल सिंह का भोजपुरी सिखने का एक नायाब तरीका भी सबको खुब पसंद आ रहा है. जगदीश शर्मा की इस फिल्म में आपको डेविड धवन स्टाईल की कामेडी और राजश्री प्रोडक्शन की फिल्मों की तरह का पारिवारिक माहौल देखने को मिलेगा. फिल्म में जबरदस्त एक्शन हैं और खुबसुरत लोकेशनों फिल्माये गये गाने हैं तो जाहिर सी बात है कि फिल्म के प्रति लोगो का आकर्षण बढ़ेगा ही. लागी नाही छुटे रामा के प्रस्तुतकर्ता हैं आशु निहलानी और राज लालचंदानी.


(शशिकांत सिंह)

0 Comments

Submit a Comment

🤖 अंजोरिया में ChatGPT के सहयोग

अंजोरिया पर कुछ तकनीकी, लेखन आ सुझाव में ChatGPT के मदद लिहल गइल बा – ई OpenAI के एगो उन्नत भाषा मॉडल ह, जवन विचार, अनुवाद, लेख-संरचना आ रचनात्मकता में मददगार साबित भइल बा।

🌐 ChatGPT से खुद बातचीत करीं – आ देखीं ई कइसे रउरो रचना में मदद कर सकेला।