अभिनेत्री शिखा मिश्रा बनी निर्माता
-

ShikhaMishra
भोजपुरी फिल्मों के इतिहास में पहली बार कोई अभिनेत्री फिल्म निर्माता भी बनने जारही है. जी हां, दिवाना टू के जरिये लोगो को दिवाना बना चुकी भोजपुरी सिनेमा के दर्शको के दिलों की धड़कन माने जाने वाली अभिनेत्री शिखा मिश्रा अब निर्मात्री भी बन गयी है. शिखा मिश्रा किशोरी फिल्म्स के धुपेन्द्र भगत के साथ मिलकर एक मल्टी स्टारर फिल्म बनाने जा रही हैं जिसका नाम है “पंडित और पठान”.

इस फिल्म की नायिका शिखा हैं और उनके नायक के रुप में भोजपुरी फिल्मों के एक सुपर स्टार को साईन करने के लिए बातचीत जारी है. शिखा कहती हैं किशोरी फिल्म्स के साथ बतौर नायिका मैने दो फिल्में किया जिसमें फिर दौलत की जंग और कहिया वियाह बोला करबा. इन दोनो फिल्मों की शूटिंग के दौरान ही मैने तय कर लिया कि मैं जल्द ही निर्मात्री बनूंगी क्योकि भले कोई भी अभिनेता या अभिनेत्री सामने से ना कहे मगर सबकी दिल्ली तमन्ना होती है कि उनका खुद का प्रोडक्शन हाउस हो और मुझे खुशी है कि अब मैं निर्माता बन गयी हूं. पंडित और पठान फिल्म के कास्ट और क्रू की विधिवत घोषणा एक बड़ी पार्टी में की जायेगी. फिलहाल शिखा मिश्रा के अपोजिट कौन भोजपुरी सुपर स्टार नायक होगा इसको लेकर कयास लगाना शुरु हो गया है.

शिखा मिश्रा ने कैरियर की शुरुआत भोजपुरी फिल्म ‘गंगा के दंगा’ से किया था और उसके बाद आयी उनकी फिल्म ‘फिर दौलत की जंग’ ने उन्हे रातोरात कामयाबी की ओर कदम बढ़ाने का रास्ता दिखा दिया. विराज भट्ठ की मुख्य भुमिका वाली निर्माता धुपेन्द्र भगत की फिल्म फिर दौलत की जंग को निर्देशित किया था रत्नेश सिन्हा ने.

उत्तराखंड की रहने वाली इस बाला को मिस उत्तराखंड फोटोजेनिक भी चुना जा चुका है. बड़े पर्दे के साथ साथ छोटे पर्दे पर भी लगातार व्यस्त शिखा मिश्रा ने सहारा के शो किस्मत कनेक्शन में भी अपनी किस्मत को बुलंद किया.


(शशिकांत सिंह)

0 Comments

Submit a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts