भोजपुरी की सबसे हाइटेक फिल्म है ‘नगीना’

Nagina-Chintu
भोजपुरी की अब तक की सबसे हाईटेक फिल्म ‘नगीना’ के ट्रेलर को देखकर हिंदी और साउथ के निर्माता निर्देशक भी अवाक रह गए. सोचने लगे कि क्या इस तरह की फिल्मे भी भोजपुरी में बनती है.

उनके सवालों का जवाब है कि राजकुमार आर.पाण्डेय जैसा होनहार निर्देशक जिस इंडस्ट्री में है उस इंडस्ट्री का कोई भी बाल बाँका नहीं कर सकता. दूसरे भाषा के निर्देशकों और निर्माताओ से कभी-कभार सुनने को मिलता था की भोजपुरी फिल्मे खेत और आँगन तक ही सीमित रहती हैं. हीरो गमछे और ठुमके के अलावा कुछ नहीं कर सकता. निर्देशकों को ढंग से एक्शन कराना नहीं आता. अब उन लोगो का जवाब है ‘नगीना’ जिसका ट्रेलर दर्शको में धूम मचा रहा रहा है.

दीपावली एवं छठ के महापर्व पर यह फिल्म एक जश्न का माहौल लेकर प्रदर्शित हो रही है. ‘नगीना’ एक रोमांचित कर देने वाली हैरतअंगेज ड्रामा फिल्म है जिसमे एक्शन, संगीत एवं रोमांस का भरपूर मसाला है. दर्शको को यह फिल्म एकबार नहीं बार-बार देखने आने को मजबूर कर देगी.


(संजय भूषण पटियाला)

0 Comments

Recent Posts

🤖 अंजोरिया में ChatGPT के सहयोग

अंजोरिया पर कुछ तकनीकी, लेखन आ सुझाव में ChatGPT के मदद लिहल गइल बा – ई OpenAI के एगो उन्नत भाषा मॉडल ह, जवन विचार, अनुवाद, लेख-संरचना आ रचनात्मकता में मददगार साबित भइल बा।

🌐 ChatGPT से खुद बातचीत करीं – आ देखीं ई कइसे रउरो रचना में मदद कर सकेला।