मात्र १६ दिन में पवन सिंह के साथ शूटिंग पूरा करा लिया दिनेश यादव ने

PawanRajaDoliLekeAja
बड़े सितारों वाली भोजपुरी फिल्मों की शूटिंग में जहां ४५ से ६० दिनों का समय लगता है वहीं निर्देशक दिनेश यादव ने अपनी पुरानी स्टाईल में काम करते हुये भोजपुरी फिल्मों के सुपर स्टार पवन सिंह के साथ वाली अपनी भोजपुरी फिल्म ‘पवन राजा डोली लेके आजा’ की शूटिंग मात्र १६ दिन में खत्म कर ली है. शूटिंग हैदराबाद में की गयी.

भोजपुरी सुपर स्टार पवन सिंह और युवा निर्देशक दिनेश यादव पहली बार एक साथ हुये हैं फिल्म ‘पवन राजा डोली लेके आजा’ में. इसका निर्माण कारपोरेट कंपनी क्रिस एक्जींप प्राईवेट लिमिटेड की ओर से निर्माता ख्याती सरदाना और पवन सिंह और सहयोगी निर्माता मनोज टाईगर ने किया है. संगीतकार मधुकर आनंद, लेखक मनोज टाईगर, गीतकार प्यारे लाल यादव, अरविन्द तिवारी, जाहिद अख्तर और आर.आर.पंकज, नृत्य निर्देशक कानू मुखर्जी, संपादक गुरजीत सिंह, कला अवधेश राय, कैमरामैन नीतू इकबाल सिंह, और मारधाड़ निर्देशक हैं बाजी राव.

इस फिल्म के कलाकारो में भोजपुरी सुपर स्टार पवन सिंह, ख्याती, संजय पांडे, सीमा सिंह, मनोज टाईगर, अनुप अरोड़ा, दिलीप सिंहा, सोनिया मिश्रा, अनुप अरोड़ा, रुपा सिंह,दीपू सिंह चौहान, उत्तम मिश्रा, दिनेश यादव और संभावना सेठ मुख्य हैं.


(शशिकांत सिंह)

0 Comments

Recent Posts

अंजोरिया पर खोजीं -

आपन टिप्पणी, लेख, कहानी, कविता, विचार भेजे खातिर -

anjoria@rediffmail.com

अगर राउर रचना पहिला बेर आ रहल बा त आपन एगो रंगीन पासपोर्ट साइज फोटो साथ में जरूर डाल दीं.

पाठक-पाठिकन के राय विचार प्रतिक्रिया..