दिल तोहरे प्यार में पागल हो गईल अप्रैल के अंतिम सप्ताह में होगी प्रदर्शित


भोजपुरी सिनेमा में उम्दा फिल्म निर्माण की कड़ी में सम्पूर्ण पारिवारिक फिल्म ’दिल तोहरे प्यार में पागल हो गईल’ का बहुत ही खूबसूरती के साथ निर्माण किया गया है. जी-9 इंटनेटमेंट कृत व नागेश मिश्रा प्रस्तुत यह फिल्म इसी माह अप्रैल के अंतिम सप्ताह में प्रदर्शित की जायेगी. फिल्म के निर्माता कमलेश यादव व राजनारायण यादव हैं तथा सह निर्माता अनिल नाथानी ’गुड्डू’, संजय निषाद हैं. फिल्म के निर्देशक इकबाल बख्श हैं. इस फिल्म से नवोदित नायक सोम यादव सिने जगत में पदार्पण कर रहे हैं. उनकी नायिका मिस जम्मू अनारा गुप्ता हैं. उनकी रोमांटिक जोड़ी दर्शकों के लिए एक सरप्राईज पैक होगा. फिल्म के मुख्य कलाकार नवोदित सोमलाल यादव, अनारा गुप्ता, अवधेश मिश्रा, बताशा चाचा मनोज टाईगर, गोपाल राय, अयाज खान, रणधीर सिंह, रितु पाण्डेय, सिकन्दर खान, शिवम इत्यादि हैं. फिल्म के संगीतकार विनय बिहारी, आबिद जमाल हैं तथा गीतकार विनय बिहारी, संतोष पुरी व जितेन्द्र यादव हैं. कथा पटकथा संवाद रमेश मिश्रा, नृत्य दिलीप मिस्त्री, छायांकन अरूण हाजरा, मारधाड़ शकील शेख का है.


(रामचन्द्र यादव)

0 Comments

Recent Posts

🤖 अंजोरिया में ChatGPT के सहयोग

अंजोरिया पर कुछ तकनीकी, लेखन आ सुझाव में ChatGPT के मदद लिहल गइल बा – ई OpenAI के एगो उन्नत भाषा मॉडल ह, जवन विचार, अनुवाद, लेख-संरचना आ रचनात्मकता में मददगार साबित भइल बा।

🌐 ChatGPT से खुद बातचीत करीं – आ देखीं ई कइसे रउरो रचना में मदद कर सकेला।