राघव नय्यर की हल्फा मचाके गईल का दुसरा पोस्टर जारी

राघव नय्यर अपनी पहली अपकमिंग भोजपुरी फिल्म हल्फा मचा के गईल से अच्छी खाशी चर्चा बटोर रहे हैं। इस फिल्म का सेकेंड पोस्टर यहां राधव नय्यर ने अपने सोशल हैंडल पर जारी किया तो हरतरफ वाहवाही मिलने लगी। राघव पहले पोस्टर में जहां एक शर्मिले स्टार की तरह चेहरे को छिपाये नजर आये वहीं सेकेंड लुक में वे एक्शन स्टार के रुप में छा गये हैं। लोग सोशल मीडिया पर राघव को कमिंग सुपरस्टार भी बता रहे हैं। प्रेमांशु सिंह के निर्देशन में बनी नये राघव नय्यर और शिप्रा की मुख्य भुमिका वाली भोजपुरी फिल्म हल्फा मचाके गईल अपने प्रर्दशन से पहले ही खुब चर्चा में आगयी है।
प्रिया बिस्कीट प्रस्तुत हल्फा मचाके गईल का निर्माण निमार्ता रमेश नय्यर, पवन कुमार और हरीश कुमार ने किया है। दिलचस्प मोड़ और मजबूत तर्क के साथ बनी इस मजेदार फिल्म में मनोरंजन का पूरा मसाला रखा गया है। कॉमेडी और एक बेहतर स्टोरी तथा गीत संगीत के खजाने से चुने बेहतर कलेक्शन आपको इस फिल्म में देखने को मिलेंगे। फिल्म के कैमरामैन हैं प्रमोद पांडे,कला निर्देशक नजीर शेख, गीतकार सुमीत चंद्रवंशी, अजीत मंडल, अजय बच्चन और अरविन्द तिवारी हैं।
दमदार अभिनेता और पावरपैक्ड एक्टर राघव नय्यर और बला की खुबसुरत शिप्रागौर के साथ ही फिल्म के अन्य कलाकारों में मनोज सिंह टाईगर,समर्थ चर्तुवेदी, अनुप अरोड़ा, संतोष पहलवान, पल्लवी कोली, माही सिंह, नीलम पांडे,सुरज भारद्वाज, सुभाष चंद्र यादव। फिल्म का संगीत दिया है अविनाश झा घुंघरू ने। संपादन किया है जितेन्द्र सिंह जीतू ने। सितारों को नचाया है मंगेश ने और मारधाड़ निर्देशक हैं दिलीप यादव, प्रोडक्शन कंट्रोलर रवि बल हैं। एआरएन इंवेंट एंड प्रोडक्शन फिल्म्स की इस भोजपुरी फिल्म हलफा मचाके गईल में दो स्पेशल गानों की शुटिंग जल्द की जायेगी जिसमें हिन्दी फिल्मों के कई बड़े सितारे नजर आयेंगे। राघव नय्यर के बारे में निर्देशक प्रेमांशु सिंह कहते हैं राघव नय्यर में मैं एक दमदार स्टार की इमेज देख रहा हूं और वह काफी दुरतक जायेंगे।


(शशिकांत सिंह)

0 Comments

Submit a Comment

🤖 अंजोरिया में ChatGPT के सहयोग

अंजोरिया पर कुछ तकनीकी, लेखन आ सुझाव में ChatGPT के मदद लिहल गइल बा – ई OpenAI के एगो उन्नत भाषा मॉडल ह, जवन विचार, अनुवाद, लेख-संरचना आ रचनात्मकता में मददगार साबित भइल बा।

🌐 ChatGPT से खुद बातचीत करीं – आ देखीं ई कइसे रउरो रचना में मदद कर सकेला।