गुजरात, सौराष्ट्र एवं महारष्ट्र में हिट हुई ‘मीरा माथुर’


हिन्दी फीचर फिल्म ‘मीरा माथुर’ इस सप्ताह बॉम्बे सर्किट के गुजरात, सौराष्ट्र, महाराष्ट्र के सिनेमा घरों में प्रदर्शित की गई और युवा दर्शकों को पसंद आई। लॉक डाउन के समय में भी अहमदाबाद, भावनगर, कोल्हापुर के मल्टीप्लेक्सों में हिट रही ‘मीरा माथुर’।

कार्तिक फिल्म्स, मूवी एन मूवीज एंड ताज ड्रीम एंटरटेनमेंट कृत ‘मीरा माथुर’ एक युवा दम्पत्ति की कहानी है। मीरा माथुर (खुशी राजपूत) के पति दर्पण माथुर (अश्विन कपूर) एक कम्पनी में अधिकारी हैं। सब कुछ ठीक चलता है मगर मीरा को मतृत्व सुख नहीं मिल पा रहा है। दर्पण अपनी कमी देखने की बजाय मीरा पर आरोप लगाता रहता है। दाम्पत्य जीवन में कलह घर करने लगता है। अचानक मीरा की मुलाकात कार्तिक (एलेन कपूर) से होती है। मीरा के जीवन में बदलाव आने लगता है। वह फिर से चंचल हो उठती है। लेकिन, यह सब उसे किस मुहाने पर ले जाता है…. यही है ‘मीरा माथुर’ की मूल कहानी। शेष थियेटर में पता चलेगा।

‘मीरा माथुर’ की शीर्ष भूमिका में खुशी राजपूत ने अच्छा काम किया है। अश्विन कपूर, एलेन कपूर भी ठीकठाक हैं। रमन अग्निहोत्री ने भी संतोषजनक काम किया है। राहुल कुमार सिंह का निर्देशन सामान्य श्रेणी का है। विवेक बक्शी का गीत संगीत काम चलाऊ है। इसाक खान का नृत्य निर्देशन, दिलीप यादव का एक्शन, रोहित के. सिंह का सम्पादन और शक्ति सोनी का छायांकन सामान्य है। कुल मिलाकर ‘मीरा माथुर’ युवा पीढ़ी के दर्शकों के लिए एक अच्छा मनोरंजन है।

(- समरजीत)

0 Comments

Submit a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *