2016 के पहली छमाही में भी नं० 1 निरहुआ

Nirahua
भोजपुरी सिनेमा के पिछले आठ वर्षों से नं० 1 सितारे दिनेशलाल यादव ‘‘निरहुआ’’ का जलवा 2016 के पहली छमाही में भी भोजपुरिया बॉक्स ऑफिस पर रहा। 2016 के पहले छमाही में निरहुआ की चार फिल्में ‘‘आशिक आवारा’’, ‘‘दूध का कर्ज’’, ‘‘निरहुआ चलल ससुराल 2’’ व ‘‘बम बम बोल रहा काशी’’ प्रदर्शित हुई है। ‘‘आशिक आवारा’’ व ‘‘दूध का कर्ज’’ होली पर प्रदर्शित हुई थी व फिल्म ने ओपनिंग लें कर शानदार व्यवसाय दर्ज किया था। 20 मई को प्रदर्शित हुई ‘‘निरहुआ चलल ससुराल 2’’ ने बम्पर ओपनिंग के साथ बेहतरीन व्यवसाय किया, फिल्म बिहार में कई सेंटरों पर पाँच हफ्ते चली वही अभी भी यू०पी०, दिल्ली व मुम्बई में धूम मचा रही है। प्रियंका चोपड़ा निर्मित ‘‘बम बम बोल रहा काशी’’ ने पूरे भारत में ऐतहासिक व्यवसाय किया व छमाही की सबसे बड़ी हिट रही। अपनी फिल्मों की सफलता से खुश निरहुआ आशाबिन्त हैं की उनकी आने वाली फिल्में भी उनकी सफलता का क्रम जारी रखेंगी। निरहुआ की अगली रीलीज ‘‘राम लखन’’ है।


(प्रशांत-निशांत)

0 Comments

🤖 अंजोरिया में ChatGPT के सहयोग

अंजोरिया पर कुछ तकनीकी, लेखन आ सुझाव में ChatGPT के मदद लिहल गइल बा – ई OpenAI के एगो उन्नत भाषा मॉडल ह, जवन विचार, अनुवाद, लेख-संरचना आ रचनात्मकता में मददगार साबित भइल बा।

🌐 ChatGPT से खुद बातचीत करीं – आ देखीं ई कइसे रउरो रचना में मदद कर सकेला।