अरविंद अकेला कल्लू स्‍टारर फ़िल्म ‘रब्बा इश्क़ ना होवे’ :
-

भोजपुरिया सुपर स्टार अरविंद अकेला कल्लू की फ़िल्म ‘रब्बा इश्क़ ना होवे’ का ट्रेलर आज मुंबई में धूमधाम से रिलीज हो गया। फ़िल्म ‘रब्बा इश्क़ ना होवे’ के ट्रेलर को यशी फिल्‍म्‍स ने अपने यू-ट्यूब चैनल के जरिए रिलीज किया है। इस मौके पर फिल्‍म से जुड़े तमाम कलाकार और सिनेमा इंडस्‍ट्री के कई नामचीन लोगों ने फिल्‍म की सफलता की कामना की।

बता दें कि रियल एंटरटेनमेंट व शगुन एसोसिएट के बैनर तले बन रही इस फ़िल्म के पोस्टर में अरविंद अकेला कल्लू का दो अवतार नजर आ रहा है। एक में वे बह्चारी का भूमिका में हैं, तो दूसरे में आधुनिक युवक की। एक का मानना है कि प्रेम किया नहीं जाता है, हो जाता है। तो दूसरा एक गांव के चौधरी की लड़की को भगा ले जाता है। इसके बाद फिल्‍म में शुरू होता है एक्‍शन और इमोशन। ट्रेलर में कई अच्‍छे गानों की भी झलक मिलती है, जो दर्शकों को पसंद आयेगी।

गौतम सिंह प्रस्तुत और प्रमोद शास्त्री निर्देशित फिल्‍म ‘रब्बा इश्क़ ना होवे’ की प्रोड्यूसर कनक यादव और को – प्रोड्यूसर आनंद श्रीवास्तव हैं। फ़िल्म में युवा सुपर स्टार अरविंद अकेला कल्लू, रितु सिंह, कनक यादव, मिट्ठू मार्शल, मनोज टाईगर, हर्ष ठाकुर, देव सिंह , दीपक सिन्हा, सोनिया मिश्रा, कमलाकांत मिश्रा, अजय मिश्रा, रमेश दवेद, मुन्ना सिंह और अवधेश मिश्रा मुख्य भूमिका में हैं । प्रचारक रंजन सिन्‍हा हैं। फिल्‍म के गीतकार हैं मनोज मतलबी, एस के चौहान, श्याम देहाती, सुमित चंद्रवंशी। संगीत दिया है अविनाश झा घुंघरू ने।


(रंजन सिन्‍हा की रिपोर्ट)

0 Comments

Submit a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts