एक ही महीने में दुबारा मुंबई में प्रदर्शित हुई ‘बलिया के दबंगई’
-


एस एस फिल्म फैक्टरी प्रस्तुत एवं शिव शिवम इंटरटेनमेंट कृत भोजपुरी फिल्म ‘बलिया के दबंगई’ एक ही महीने में दुबारा मुंबई के कई सिनेमाघरों में प्रदर्शित की गई है. इसके पहले इसी महीने की 3 मार्च से मुंबई और गुजरात में भव्य प्रदर्शन किया था. जब पहली बार यह फिल्म मुंबई में रिलीज हुई थी तो दर्शकों का बहुत ही अच्छा प्रतिसाद मिला था और इसी सफलता को देखते हुए एक ही महीने में दुबारा मुंबई के कई सिनेमाघरों में भव्य प्रदर्शन किया गया है. इस फिल्म में ऐक्शन सम्राट मनोज आर पाण्डेय और नवोदित उधारी बाबू ने अपने अभिनय प्रतिभा से दर्शकों का दिल जीत लिया है. साथ ही फिल्म की नायिका प्रिया शर्मा सहित सभी कलाकारों ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया है.
एस एस फिल्म फैक्टरी की शाजहान शेख ने बताया कि ’हमारी यह फिल्म अपराध के खिलाफ लड़ाई लड़ रहे एक बहादुर पुलिस ऑफिसर की कहानी है ‘बलिया के दबंगई’. इस फिल्म के लिए विशेष आभार के रूप में मिस्टर बिहार आदित्य मोहन ने अपनी आवाज दी है. जिसे दर्शक बहुत पसंद कर रहे हैं. ’ उधारी बाबू को फिल्म मेकर अमित सोनी और लोकप्रिय गायक व अभिनेता मोहन राठौर का भी विशेष सहयोग मिला है. फिल्म के निर्माता विनोद बी सिंह तथा निर्देशक शमीम सैयद हैं. फिल्म के लेखक भृगु बिन्दा तथा संगीतकार राज सेन हैं. छायांकन नाजिर खान व विजय आर पाण्डेय, मारधाड़ हीरा यादव, भूराज श्रेष्ठ, संकलन अलोक सिंह व पब्लिसिटी डिजाईन नरसू हैं. फिल्म के प्रचारक रामचन्द्र यादव हैं. फिल्म के मुख्य कलाकार ऐक्शन सम्राट मनोज पाण्डेय, नवोदित अंजनी सिंह ’उधारी बाबू’, प्रिया शर्मा, प्रीति सिंघानिया, प्रेम दूबे तथा जसवंत कुमार हैं. फिल्म में विशेष आकर्षक का केन्द्र बिंदु हॉट केक अंजना सिंह और आईटम क्वीन सीमा सिंह का मदमस्त मदहोश कर देने वाला ठुमका है.
उल्लेखनीय है कि सबसे पहले बिहार और झारखण्ड में भोजपुरी फिल्म ‘बलिया के दबंगई’ सफल प्रदर्शन किया गया. उसके बाद मुंबई में भी रिलीज की गई और दर्शकों की भारी माँग पर एक ही महीने में दुबारा रिलीज किया गया. जिसे दर्शकों का भरपूर प्यार मिल रहा है.


(रामचन्द्र यादव)

0 Comments

Submit a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts