खेसारी लाल को मिला ईदी
-

Intekam-poster
भोजपुरी सुपरस्टार खेसारीलाल यादव को इस ईद दर्शकों ने ईदी दिया है. खेसारी लाल की ईद के मुबारक मौके पर प्रदर्शित हुई ‘इंतकाम’ ने पूरे बिहार में शानदार व्यवसाय दर्ज किया है. फिल्म में खेसारी को आफताब नामक मुस्लिम यूवक की भूमिका में खूब सराहना मिल रही है.

‘इंतकाम’ ने शंकर (सीतामढ़ी), गणेश (हाजीपुर), अम्बिका (घोड़ासाहन), पीताम्बरा (बेतिया), किसान (बिहार शरीफ), पाराडाईज (गया), ज्योति (छपरा) सहित दो दर्जन सेंटरों पर रिकार्ड व्यवसाय किया है.

फिल्म में खेसारी की नायिका काजल राघवानी है. निर्देशक रवि सिन्हा की आदिशक्ति एंटरटेनमेंटस् प्रस्तुत इस फिल्म में खेसारी के साथ विराज भट्ट भी हैं. खेसारी इस फिल्म की सफलता से काफी खुश हैं. खेसारी इन दिनों ‘प्रेम रोग’ की शुटिंग में व्यस्त हैं. खेसारी की ‘जानम’ प्रदर्शन को तैयार है.


(प्रशांत निशांत)

0 Comments

Submit a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts