गया पहुँची पवन सिंह, अक्षरा सिंह सहित फिल्म ’सत्या’ की पूरी टीम


भोजपुरी सिने स्टार पवन सिंह व टेलिविजन की चर्चित अभिनेत्री और भोजपुरी आइकॉन अक्षरा सिंह आज गया में अपने फिल्म सत्या के प्रमोशन के लिए पहुंचे. पवन सिंह भोजपुरी सिने वर्ल्ड में पावर स्टार के रूप में प्रसिद्द हैं. पावर स्टार पवन सिंह की भोजपुरी की यह फिल्म सबसे बड़ी एक्शन फिल्म है.
’सत्या’ इस साल रिलीज सभी फिल्मों के ऊपर उठकर सुपर डुपर हिट साबित हुई है. इस फिल्म के प्रमोशन में बिहार के कई सिनेमाहाल में प्रमोशन के लिए फिल्म के नायक पवन सिंह, नायिका अक्षरा सिंह, निर्देशक सुजीत कुमार सिंह ,वितरक निशांत उज्जवल सहित फिल्म की पूरी टीम गया के किरण सिनेमा पहुँची .
इस प्रमोशन के दौरान पवन सिंह और अक्षरा सिंह ने होली का उपहार के रूप में गीत गा कर और जम कर झूम कर अपने चाहने वालों का दिल जीत लिया है. दर्शक भी इस रोमांटिक जोड़ी को सामने देख काफी उत्साहित थें.


(रामचन्द्र यादव)

0 Comments

Recent Posts