जल्द प्रदर्शित होगी ‘बरसात’

Barsaat
किरन पिक्चरर्स हाउस व रंजीत सिंह इंटरटेन्मेंट के बैनर तले बनी ‘बरसात’ अब प्रदर्शन को तैयार है. निर्माता गुड्डू जे पाल व रंजीत सिंह की इस फिल्म में नये स्टार राकेश मिश्रा की प्रमुख भूमिका है. फिल्म का निर्देशन मोहन आजाद ने किया है. फिल्म में राकेश मिश्रा के साथ रंजीत सिंह, नेहा श्री, अपूर्वा बीट, माया यादव, भरत डाबोलकर, प्रेम कुमार व कृष्ण कुमार की प्रमुख भूमिका है. फिल्म में संगीत दिया है अविनाश झा ‘घूँघरू’ ने वहीं गीत हैं प्यारेलाल यादव, आजाद सिंह, अरविन्द तिवारी व विक्की गुलदस्ता के. फिल्म के सह निर्माता व लेखक नन्हें पाण्डेय हैं. फिल्म का प्रदर्शन जल्द होगा.


(प्रशांत निशांत)

0 Comments

Recent Posts