तू दिल में बस गईलू का संगीतमय मुहूर्त संपन्न
-

TuDilMeBasGailu-muhurt
सितारा फिल्म्स प्रोडक्शन के बैनर तले निर्मित की जा रही भोजपुरी फिल्म ‘तू दिल में बस गईलू’ का संगीतमय मुहूर्त पिछले दिनों काफी धूमधाम से किया गया.

निर्माता अज़मत अली हाशमी की इस फिल्म का निर्देशन किशोर खन्ना कर रहे हैं. यह फिल्म रोमांटिक ट्रायंगल लव स्टोरी है. पूरी तरह से स्वस्थ मनोरंजक फिल्म है, जो दर्शकों को बहुत पसंद आने वाली है.

श्याम जी श्याम व रंजू सिन्हा के लिखे गीतों को स्वरबद्ध संगीतकार अमन श्लोक ने किया है. इस फिल्म के लेखक निखिल बारी हैं. छायांकन मनीष पटेल, नृत्य निर्देशन संतोष कुमार एवं शशिकांत, मारधाड़ सहाबुद्दीन का है. मुख्य कलाकार अविनाश शाही, कल्पना शाह, विनोद यादव, रामा मेहरा, सर्वजीत सिंह, सी पी भट्ट, बृजेश त्रिपाठी, अनिल यादव, अली खान, अक्षय यादव, चारू शर्मा, राखी अरोरा, सीमा सिंह, शनी गोली इत्यादि हैं.


(रामचंद्र यादव)

0 Comments

Submit a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts