‘निरहुआ रिक्शावाला 2’ ने किया रिकार्ड बिजनेस
-

NirahuaRickshawala-2
महज एक सप्ताह में किया 65 लाख रूपये का कलेक्शन!

भोजपुरी फिल्मों के जुबली स्टार दिनेशलाल यादव ‘निरहुआ’ की हालिया प्रदर्शित फिल्म ‘निरहुआ रिक्शावाला 2’ ने सम्पुर्ण बिहार-झारखंड में ऐतिहासिक व्यवसाय किया है. फिल्म ने बिहार-झारखंड से सिर्फ एक सप्ताह में ही 65,64,565/- लाख रूपए का नेट कलेक्शन दर्ज किया है. फिल्म ने नूतन (सीतामढ़ी), पायल (मोतिहारी), वीणा (पटना), गणेश (हाजीपुर), पंकज (छपरा), श्याम (मुजफ्फरपुर), दीपम (घोड़ासहन), भास्कर (बैरग्निया), श्याम (गोपालगंज), रूपमहल (चकिया), आनंद (गया), दुर्गा (बक्सर) सहित 81 सिनेमाघरों में रिकार्ड सफलता दर्ज की है. फिल्म ने भोजपुरी सिनेमा में एक सप्ताह में अब तक का सबसे ज्यादा क्लेक्शन दर्ज किया है. फिल्म को दर्शकों का काफी बढ़िया रिस्पान्स मिल रहा है. फिल्म में निरहुआ और आम्रपाली की जोड़ी दर्शकों को खूब भा रही है. फिल्म को देखने खासकर महिलाओं की भारी भीड़ उमड़ रही है.

फिल्म दूसरे सप्ताह में भी बिहार के सभी 81 सिनेमाघरों में धूम मचा रही है. फिल्म की सफलता ने ये साबित कर दिया की भोजपुरी में ऐसे क्लेक्शन व मनोरंजक फिल्में निरहुआ ही दे सकते हैं. फिल्म की सफलता के लिए निरहुआ दर्शकों का आभार प्रकट करते हैं. फिल्म इसी सप्ताह दिल्ली यू०पी० के 40 सिनेमाघरों में प्रदर्शित की गई है. फिल्म को बिहार-झारखंड में रेणु विजय फिल्मस् ने प्रदर्शित किया है.

निरहुआ इंटरटेनमेंट प्रा०लि० व राहुल खान प्रोडक्शन्स् प्रस्तुत इस फिल्म का निर्माण प्रवेशलाल यादव व राहुल खान ने किया है वही निर्देशक हैं सतीश जैन. फिल्म में निरहुआ, आम्रपाली के साथ सत्यप्रकाश, सुशील सिंह, अक्षरा सिंह व किरण यादव की प्रमुख भूमिका है.


(प्रशांत निशांत)

0 Comments

Submit a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts