पंख जानते हैं कि मंजिल क्या है – शिखा मिश्रा
-

shikha_mishra
निर्माता धुपेन्द्र भगत की फिल्म ‘फिर दौलत की जंग’ से चर्चा में आयी चुलबुली एक्ट्रेस शिखा मिश्रा कामयाबी में काफी आगे निकल रही हैं. उड़ान धीरे धीरे हैं मगर पंख जानते हैं कि मंजिल क्या है.

शिखा मिश्रा ने कैरियर की शुरुआत भोजपुरी फिल्म ‘गंगा के दंगा’ से किया था और उसके बाद आयी उनकी फिल्म ‘फिर दौलत की जंग’ ने उन्हे रातोरात कामयाबी की ओर कदम बढ़ाने का रास्ता दिखा दिया. विराज भट्ट की मुख्य भुमिका वाली इस फिल्म को निर्देशित किया था रत्नेश सिन्हा ने. इसके बाद शिखा मिश्रा को मिली फिल्म ‘जाने मन’, जिसमें खेसारी लाल यादव और विराज भट्ट की मुख्य भुमिका थी और नायिका थीं शिखा मिश्रा.

उत्तराखंड की रहने वाली इस बाला को मिस उत्तराखंड फोटोजेनिक भी चुना जा चुका है. बड़े पर्दे के साथ साथ छोटे पर्दे पर भी लगातार व्यस्त शिखा मिश्रा ने सहारा के शो किस्मत कनेक्शन में भी अपनी किस्मत को बुलंद किया.

अब शिखा मिश्रा को निर्देशक रत्नेश सिन्हा ने एक बार फिर साईन किया है अपनी अगली फिल्म ‘कहिया बियाह बोला करबा’ के लिये जिसमें नायक हैं सुरसंग्राम के विजेता आलोक कुमार और साथ में हैं रिंकू घोष और शिखा मिश्रा. इस फिल्म का निर्माण भी धुपेन्द्र भगत कर रहे हैं.

शिखा मिश्रा धुपेन्द्र भगत की काफी तारीफ करती हैं और कहती हैं कि वे भोजपुरी का भला करने आये हैं. धुपेन्द्र जी अलग सोच रखते हैं और वे कलाकारों का काफी सम्मान करते हैं और सेट पर सबका ख्याल रखते हैं. शिखा मिश्रा कहती हैं मैं झुठ नहीं बोलती और ना ही मुझे झुठ बोलना पसंद है. धुपेन्द्र जी भी झुठ नहीं बोलते हैं और सच्चे दिल के इंसान है. इसी तरह कहिया बियाह बोला करबा के निर्देशक रत्नेश सिन्हा भी खुद को एक सामान्य कलाकार मानते हैं और इसी तरह कलाकारों की परेशानियों को समझकर सेट पर मिलजुल कर रहते हैं और सबका ख्याल रखते हैं.

शिखा मिश्रा ने कई माडलिंग भी किये और उनकी आने वाली फिल्मो में चर्चित फिल्म दिवाना टू भी है जिसमें वे नायिका हैं. इस फिल्म में शिखा मिश्रा की भूमिका लोगो को चौकायेगी भी. फिल्मो में आने से पहले पारिवारिक उलाहना भी सुनने को मिला. शिखा कहती हैं मम्मी डैडी मेरे साथ थे मगर खानदान के कुछ लोगो को यह पसंद नहीं था और लोग कहते थे नाक कट जायेगी हमारी. आज नाक सलामत है और नजर झुकी हुयी सम्मान भरी नजर.

छा गयी हैं कहिया बियाह बोला करबा की खुबसुरत और टैलेंटेड नायिका शिखा मिश्रा. किशोरी फिल्म्स के बैनर तले बनी भोजपुरी फिल्म कहिया बियाह बोला करबा के ट्रेलर में इन दिनो फिल्म की नायिका शिखा मिश्रा छाई हुई हैं और जो भी इस फिल्म का फर्स्ट लुक देख रहा है वह शिखा मिश्रा की खुबसुरती और उनके अभिनय पॉवर का फैन हो जा रहा है.


(शशिकांत सिंह)

0 Comments

Submit a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts