बॉयफ्रेंड बदलने का अक्षरा सिंह का नया तरीका वायरल
-


भोजपुरी दिलों की धड़कन अक्षरा सिंह लगता है अब उन लड़कों को सबक सीखा कर ही दम लेंगी, जो लड़कियों के इमोशन के साथ खिलवाड़ करते हैं। तभी अक्षरा अपना हिंदी रैप सांग ‘बॉयफ्रेंड बदलने का नया तरीका’ लेकर आईं हैं, जो उन्होंने अपने ही यूट्यूब चैनल से रिलीज किया है। अक्षरा का यह गाना रिलीज के साथ ही वायरल होने लगा और महज कुछ ही घंटों में इस गाने को 1 लाख से अधिक व्यूज मिले हैं।

अक्षरा सिंह अपने इस रैप सांग में थोड़ा गुस्से में नज़र आ रही हैं और लड़कियों से खासकर कह रही हैं कि अब वे भी अपने पसन्द से किसी को बॉय फ्रेंड बनाये और उसे बदले भी। ‘बॉयफ्रेंड बदलने का नया तरीका’ क्या होगा, यह अक्षरा के इस गाने में साफ नजर आ रहा है। अक्षरा का यह गाना वायरल तो हो ही रहा है, साथ ही लड़कियों के बीच खूब पसंद भी किया जा रहा है। ये गाने को मिले रहे कमेंट से पता चलता है। वहीं, अक्षरा ने इस गाने को लेकर साफ कहा कि जब लड़के लड़कियों को छोड़ने में हिचकते नहीं, तो लड़कियां भी क्यों पीछे रहे। शायद इसलिए अक्षरा ने बॉयफ्रेंड को लेकर उलझन में रहने वाली लड़कियों को नया तरीका सुझाया है और अपने इंस्टाग्राम एकाउंट पर लिखा है – लो जी आ गया नया तरीका।

बहरहाल अक्षरा के ‘बॉयफ्रेंड बदलने का नया तरीका’ का असर लड़कियों पर क्या होता है, वो तो देखने की बात होगी। लेकिन इतना तय है कि जिस तरह से अक्षरा के गानों को लोग पसन्द कर रहे हैं, वो इस बात की ओर इशारा करता है कि यह गाना भी चार्टबस्टर होने वाला है। आपको बता दें कि हिंदी रैप सांग ‘बॉयफ्रेंड बदलने का नया तरीका’ को अक्षरा ने खुद गया है। लिरिक्स सूरज सिंह (आरा) का है। म्यूजिक आशीष वर्मा का है। वीडियो डायरेक्टर पंकज सोनी हैं।

(- टीम रंजन)

0 Comments

Submit a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts