मनोज तिवारी ने बनायी स्वच्छता अभियान के लिये अपने नवरत्नों की टीम
-

ManojTiwari-MPप्रधानमंत्री ने मेरा ही नहीं बल्कि पूरे भोजपुरी सिनेमा जगत का नामिनेशन किया है – मनोज तिवारी

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने वाराणसी में आयोजित स्वच्छता अभियान में भोजपुरी फिल्मों के मेगास्टार और उत्तर पूर्व दिल्ली के सांसद मनोज तिवारी सहित नौ विभुतियों को राज्य में स्वछता अभियान की जिम्मेदारी सौंपी. प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से मिली इस जिम्मेदारी पर मनोज तिवारी ने खुशी जताते हुये कहा है कि प्रधानमंत्री ने मेरा ही नहीं पूरे भोजपुरी जगत को नामिनेट किया है. कहा कि अब यह अभियान एक दो माह नहीं बल्कि जीवन पर्यन्त चलता रहेगा. यह मेरे लिए अब तक किये गए गंगा मैया की सेवा का फल है.

मनोज तिवारी ने अपनी तरफ से भी भोजपुरी सिनेमाजगत के नौ लोगो को स्वच्छता अभियान में शामिल किया है जिनमें रविकिशन, दिनेशलाल यादव, श्वेता तिवारी, डाक्टर मीना, धर्मेन्द्र सिंह, डॉ अशोक राय, विधायक सुशील सिंह, गोविन्द केजरीवाल और मुर्तजा जाफरी शामिल हैं.

प्रधानमंत्री ने जिन नौ लोगों को नामित किया है उनमें अखिलेश यादव के अलावा सांसद मनोज तिवारी, क्रिकेट खिलाड़ी मोहम्मद कैफ, स्वामी राम भद्राचार्य, क्रिकेटर सुरेश रैना, गायक कैलाश खेर, हास्य कलाकार राजू श्रीवास्तव, साहित्यकार मनु शर्मा तथा देवी प्रसाद द्विवेदी शामिल हैं.


(शशिकांत सिंह)

0 Comments

Submit a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts