“माई के दुलरुवा” का पोस्ट प्रोडक्शन पूरा
-

MaeeKeDularuva
वर्चस्व इन्फ्राटेक प्रा. लि. प्रस्तुत भोजपुरी फिल्म ‘माई के दुलरुवा’ का पोस्ट प्रोडक्शन लखनऊ के वर्चस्व स्टूडियो में उत्तम तकनीकी के साथ पूरा कर लिया गया है.

निर्माता गुलशन आर अली व आनंद मोहन शर्मा द्वारा निर्मित इस फिल्म की पूरी शूटिंग लखनऊ के ही विभिन्न खुबसूरत स्थलों पर की गयी है. नदिया के पार की याद दिलाते हुए यह फिल्म ’माई के दुलरुवा’ साफ सुथरी, स्वच्छ मनोरंजक, सम्पूर्ण पारिवारिक फिल्म है. अश्लीलता, फूहड़ता व द्विअर्थी संवादों से कोसो दूर यह फिल्म सिनेप्रेमियों को बहुत पसंद आने वाली है. इस फिल्म के निर्देशक हैं शिवा शाहनी. छायांकन दया शंकर सिंह तथा नृत्य निर्देशन कानू मुखर्जी ने किया है. गीत लिखा है कुमार संगीत, भिरुग बृंदा व सुरेश सरल ने तथा संगीत दिया है नयी संगीतकार जोड़ी सत्यम मुन्ना ने. इस फिल्म से सत्यम (सत्यम शिवम् सुन्दरम सिंह) और मुन्ना (मुन्ना अनवर) बतौर संगीतकार नयी जोड़ी सत्यम मुन्ना संगीत की दुनियां में अपना परचम लहराएंगे. फिल्म का संगीत नदीम श्रवण के मेलोडी संगीत की याद ताजा कराएगी. इन्डियन आयडल फेम पंचमी गोस्वामी बतौर पार्श्वगायिका डेब्यू कर रही हैं. तथा सौविक कवि को इस फिल्म से बतौर पार्श्वगायक के रूप में लांच किया गया है.

इस फिल्म की दोनों नायिका व्योमिक और समरीन की यह पहली भोजपुरी फिल्म है. व्योमिक ने नेपाली, बंगला एवं क्षेत्रीय भाषा की फिल्मों में अभिनय किया है. समरीन मिस नार्थ ईस्ट रह चुकी है तथा कलर्स चैनल के धारावाहिक के अलावा बंगाली एवं क्षेत्रीय फिल्मों में इन्होंने अभिनय किया है. इनके अलावे मुख्य कलाकारोें में मनन तिवारी, आर्यन, राजेश तोमर, भानु प्रताप सिंह, विनीत, अभिषेक, रूपा सिंह, धर्मेन्द्र तथा जफर खान शामिल हैं. आईटम गीत पर सीमा सिंह ने नृत्य किया है.

वर्चश्व इन्फ्राटेक प्रा. लि. का मुख्य उद्देश्य फिल्म जगत में अधिक से अधिक प्रतिभाशाली कलाकारों की प्रतिभा को बड़ा प्लेटफार्म प्रदान करना है ताकि कला के हर क्षेत्र में कड़ी मेहनत और संघर्ष कर रही प्रतिभाओं को दुनियां के बीच पहचान मिल सके और उनका सपना साकार हो जाये.


(रामचन्द्र यादव)

0 Comments

Submit a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts