लागी नाही छुटे रामा ने बिहार में पूरा किया शानदार ५० वां दिन
-

LagiNahiChhuteRama
जाने माने निर्माता निर्देशक जगदीश शर्मा की नयी भोजपुरी फिल्म लागी नाही छुटे रामा ने बिहार में शानदार ५० वां दिन पूरा कर लिया है. यह फिल्म दर्शकों को खूब पसंद आरही है इसे देखने के लिये लोगो की आज भी भारी भीड़ उमड़ रही है. जगदीश शर्मा की इस फिल्म में डेविड धवन स्टाईल की कामेडी और राजश्री प्रोडक्शन की फिल्मों की तरह का पारिवारिक माहौल देखने को मिल रहा है. प्यार शादी और तलाक की विवसता तथा भोजपुरिया सभ्यता से लबरेज यह फिल्म आपको काफी कुछ नया सोचने को मजबुर करती है. एक सुसभ्य बहुु जब घर में आती है और उसके लक्षण को श्ुाभ मान लिया जाये ससुराल में तो ससुराल किसतरह गेंदा फुल हो जाता है यह फिल्म का प्लस प्वाईंट है. फिल्म में जबरदस्त एक्शन हैं और खुबसुरत लोकेशनों फिल्माये गये गाने हैं तो जाहिर सी बात है कि फिल्म के प्रति लोगो का आकर्षण बढ़ेगा ही. फिल्म में कुनाल सिंह एक माफिया डान बने हैं जिनके नाम से पुरी मुंबई कांपती है . कुछ अलग हटकर कहानी है फिल्म लागी नाहीं छुटे रामा की. इस फिल्म में पवन सिंह और काव्या की जोड़ी नजर आरही है जो फिल्म के प्रदर्शन से पहले ही काफी चर्चा में हैं और हर कोई भोजपुरी सुपर स्टार पवन सिंह और काव्या की जोड़ी को फिल्म लागी नाही छुटे रामा फिल्म में देखना चाहता था. लागी नाही छुटे रामा के प्रस्तुतकर्ता हैं आशु निहलानी और राज लालचंदानी . इस फिल्म का निर्माण क्राउन फिल्म्स और जगदीश शर्मा प्रोडक्शन के बैनर तले किया जा रहा है. फिल्म की पटकथा खुद तैयार किया है निर्देशक जगदीश शर्मा ने. फिल्म लागी नाही छुटे रामा की कहानी और संवाद तैयार किया है के.मनोज सिंह ने जबकि संगीत घुंघरु का है और गीतकार हैं प्यारेलाल कवि,अरविन्द तिवारीऔर आजाद सिंह. मारधाड़ निर्देशक हैं हीरा यादव. ड्रेस डिजाईनर हैं बादशाह खान और प्रचारक हैं शशिकांत सिंह . इस फिल्म में भोजपुरी सुपर स्टार पवन सिंह के साथ साथ काव्या, प्रियंका पंडित, कुनाल सिंह, ब्रिजेश त्रिपाठी, संजय वर्मा,हीरा और निरज बादशाह की मुख्य भुमिका है. जबरदस्त मारधाड़ और रोमांश तथा कामेडी के तड़के एवं मधुर गीत संगीत ,खुबसुरत लोकेशन से भरी यह फिल्म लागी नाही छुटे रामा ५० वां दिन पूरा करने के बाद भी शानदार बिजनेश कर रही है. और दर्शकों को खुब पसंद भी आ रही है.


(शशिकांत सिंह)

0 Comments

Submit a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts