संपूर्ण पारिवारिक फिल्म है ‘भौजी आई हमार अंगना’: सुनील झा
-

Sunil-Jha
दक्षिण भारतीय फिल्मों के स्टार खल अभिनेता सुनील झा एक बार फिर अपने अभिनय प्रतिभा से भोजपुरिया दर्शकों को चिरआनंदित करने वाले हैं. जे0 एस0 क्रिएशन के बैनर तले बन रही भोजपुरी फिल्म ‘भौजी आई हमार अंगना’ में अपने दमदार अभिनय प्रतिभा का प्रदर्शन करने वाले हैं.

दक्षिण भारतीय सिनेप्रमियों के दिल में अपने अभिनय से लोकप्रिय हुए सुनील झा मूल रूप से बिहार के मधुबनी के रहने वाले हैं. सुनील ने बताया कि ‘भौजी आई हमार अंगना’ एक संपूर्ण पारिवारिक फिल्म है, जिसे बिना किसी झिझक के सपरिवार एक साथ बैठककर इस फिल्म का आनंद उठाया जा सकता है. अमूमन आज कल के भोजपुरी फिल्मों को दर्शकवर्ग सपरिवार देखने से कन्नी काटते हैं, क्योंकि आज कल की भोजपुरी फिल्मों में द्विअर्थी संवाद और अश्लील दृश्यों की भरमार रहती है. लेकिन इन सबसे हट कर एक साफ-सुथरी फिल्म है ‘भौजी आई हमार अंगना’.

फिल्म के निर्माता-निर्देशक ने फिल्म के निर्माण के वक्त इस बात को विशेष तौर पर ध्यान रखा कि यह फिल्म भोजपुरिया दर्शकों के मनोरंजन के उद्देश्य से बनानी है न कि व्यवसाय के उद्देश्य से, और तब जाकर सबकी मेहनत ने रंग लाया है और ‘भौजी आई हमार अंगना’ की पूरी टीम ने एक साफ-सुथरी फिल्म का निर्माण पूरा किया. जिसमें न तो द्विअर्थी संवाद हैं और ना हीं अश्लील दृश्य. यह फिल्म भोजपुरिया दर्शकों भोजपुरी सिनेमा के पुराने दौर में लेकर जायेगी जहां अभी के माहौल से हटकर सब कुछ होगा.

पिछले दिनों इस फिल्म का फर्स्ट लुक जारी कर दिया गया है. जल्द हीं यह फिल्म सिनेमाघरों में होगी.


(संकेत जे॰ सिंह)

0 Comments

Submit a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts