सीमा सिंह इस साल भी बेस्ट आईटम क्वीन
-

दस साल में एक दर्जन से अधिक अवार्ड से सम्मानित सीमा सिंह

भोजपुरी सिनेजगत की नम्बर वन की कुर्सी पर विराजमान आइटम क्वीन सीमा सिंह को फिल्मी सफर के शानदार दसवें साल में सबरंग भोजपुरी फिल्म अवार्ड में बेस्ट आईटम क्वीन के अवार्ड से सम्मानित किया गया है। अवार्ड समारोह के विशाल मंच पर सीमा सिंह ने लाजवाब अभिनय तथा मनमोहक नृत्य पेश कर सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया।
गौरतलब है कि सीमा सिंह को बेस्ट आईटम डांसर का पहला अवार्ड 2008 में मिला था। तब से अब तक उन्होंने पीछे मुड़कर नहीं देखा। उत्तर प्रदेश के इलाहाबाद की मूल निवासी सीमा सिंह ने अपने अदा व मोहक नृत्य से देश-विदेश में फिल्मों व लाइव शो के जरिये जलवा बिखेरा है। अब तक 500 से अधिक भोजपुरी फिल्मों के गानों में नृत्य व मोहक अदा का जादू चलाया है।
सीमा सिंह कहती हैं कि ‘यह अवार्ड पाकर मैं बहुत खुश हूं। ये अवार्ड हमारे प्रशसंकों का प्यार है, जिनके बदौलत मैंने सफलता पूर्वक दस साल का सफर तय किया है। मैं भोजपुरी पंचायत मैगजीन के संपादक एवं सबरंग भोजपुरी फ़िल्म अवार्ड के आयोजक कुलदीप श्रीवास्तव जी और जीविका फिल्म्स के मधुवेन्द्र राय जी को तहेदिल से धन्यवाद देती हूं।’


(रामचन्द्र यादव)

0 Comments

Submit a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts