सीमा सिंह का जलवा दिखेगा मिलन संजोग में
-

चंचल चुलबुली आईटम क्वीन सीमा सिंह का जलवा जल्द ही भोजपुरी फिल्म मिलन संयोग में देखने को मिलेगा। जी हाँ, शुभम एंटरटेनमेंटस और श्री ओंकार आर्ट्स के बैनर तले निर्मित की जा रही भोजपुरी फिल्म मिलन संयोग के लिए अभी हाल ही में सीमा ने बहुत ही मनमोहक नृत्य किया है, जिसे देखकर सिनेप्रेमी मंत्रमुग्ध हो जायेंगे। फिल्म निर्माता विश्वनाथ पाटिल – प्रकाश गायकर द्वारा निर्मित की जा रही इस फिल्म के लेखक व निर्देशक सभाजीत वर्मा हैं। फिल्म मिलन संयोग में हॉट कपल विक्रांत सिंह राजपूत और मोनलिसा के साथ अंजना सिंह, शुभी शर्मा, अनारा गुप्ता, अनूप अरोरा और रवि शंकर जायसवाल भी नज़र आने वाले हैं। फिल्म के संगीतकार गुणवंत सेन तथा गीतकार सचिदानंद कवच हैं। सह निर्देशक है दीपक तिवारी हैं। सीमा सिंह ने बताया कि लेखक निर्देशक सभाजीत वर्मा ने एक अच्छी कहानी को बड़े कैनवास में ढाला है, जो हर वर्ग के दर्शको को बहुत पसंद आएगी। मेरा शानदार ठुमका मेरे चाहने वाले फैंस व सभी दर्शकों को खूब पसंद आने वाला है। फिल्म का गीत संगीत बहुत ही मधुर है, जिसकी धुन पर मुझे नृत्य करके मुझे बहुत बहुत ख़ुशी हुई।


(रामचन्द्र यादव की रिपोर्ट)

0 Comments

Submit a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts