सीमा सिंह ने अपने राजा बाबू निरहुआ के साथ ली सेल्फी
-

Nirahua-Seema
भोजपुरी फिल्मों की डांसिंग क्वीन सीमा सिंह को भी सेल्फी का बड़ा शौक है. सीमा सिंह पिछले दिनो मंजुल ठाकुर के निर्देशन में बन रही फिल्म राजा बाबू की शूटिंग कर रही थीं. इस फिल्म में भोजपुरी सुपर स्टार दिनेश लाल यादव निरहुआ का मुख्य भूमिका है. अब निरहुआ के रुप में सीमा सिंह को राजा बाबू मिलें तो भला सीमा सिंह सेल्फी कैसे ना लें. सीमा सिंह ने तुरंत अपना मोबाईल निकाला और उसी गेटअप में निरहुआ के साथ सेल्फी ले ली.

इस फिल्म में सीमा सिंह एक महत्वपूर्ण भूमिका भी निभा रही हैं और साथ ही उनका आयटम नंबर भी होगा. सीमा सिंह के उपर जो गाना फिल्म राजा बाबू में फिल्माया गया है उसके बोल हैं बबली बबली. इस फिल्म में भोजपुरी सुपर स्टार निरहुआ के साथ साथ आम्रपाली, मोनालिशा, संजय पांडे और सीमा सिंह की मुख्य भू्िमका है. इस फिल्म को लेकर सीमा सिंह काफी उत्साह में हैं और कहती हैें यह भूमिका लोगो को चौकायेगी.


(शशिकांत सिंह)

0 Comments

Recent Posts

पाठक-पाठिकन के राय विचार प्रतिक्रिया..