हथियार का टीजर जारी
-

VishalSingh-romantic
भोजपुरी की चर्चित फिल्म ‘हथियार’ का टीजर जारी हो गया है. सबसे पहले इसे इंटरनेट पर जारी किया गया जहाँ इसमें लोगों ने काफी रुचि दिखाई है.

इस फिल्म में पहली दो एक्शन स्टार एकसाथ नजर आयेंगे. आपको विराज भट्ट और विशाल सिंह की जोड़ी का एक्शन बलास्ट देखने को मिलेगा इस फिल्म में.

निर्देशक जगदीश शर्मा तथा निर्माता हैं रामधारी सिंह. कहानी कार संजय सुहाना, कैमरामैन महेन्द्र बोरिचा, संपादक गुरुजंत सिंह, मारधाड़ निर्देशक हीरा यादव, नृत्य निर्देशक रिकी गुप्ता, लाईन प्रोड्यूसर हनीफ दीपा, कला निदेशक भाष्कर तिवारी और कार्यकारी निर्माता हैं महेश उपाध्याय.

कलाकारोें में विराज भट्ट तथा विशाल सिंह दोनों नायकों की नायिकायें हैं रिंकू घोष और अपूर्वा विष्ट. साथ में हैं संजय पांडे, बृजेश त्रिपाठी, युगांत पांडे, पुष्पा वर्मा, जे.पी. सिंह,हीरा यादव, देव सिंह वगैरह.

फिल्म जल्द ही बिहार और मुंबई के साथ देश के दुसरे हिस्सो में भी रिलीज होगी.


(शशिकांत सिंह)

0 Comments

Submit a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts