मेरे जीवन साथी – धूमधाम से मुंबई में मुहूर्त संपन्न


रोमांटिक व सन्देश परक पारिवारिक ड्रामा से भरपूर भोजपुरी फिल्म ’मेरे जीवन साथी’ का भव्य मुहूर्त धूमधाम से किया गया. साउण्ड प्लस स्टूडियो प्रस्तुत यह फिल्म सिनेप्रेमियों का स्वस्थ मनोरंजन होने वाला है. फिल्म की निर्मात्री बिजयंता देवी हैं तथा निर्देशक मनोज भास्कर हैं. इस फिल्म का निर्माण मनोज भास्कर के रिकॉर्डिंग साउण्ड प्लस स्टूडियो से किया जा रहा है. भोजपुरी फिल्म मेरे जीवन साथी के लेखक ए बी मोहन रजक हैं. संगीतकार अभिषेक पाण्डेय, गीतकार फणीन्द्र राव, अशोक सिन्हा, श्यामजी श्याम हैं. छायांकन मनीष विश्वकर्मा, मारधाड़ सम्राट, कला विजय दास का है.
मुख्य कलाकार पृथ्वी सिंह, श्रेया मिश्रा, मनीष, सोनिया नेगी, गोपाल राय, बृजेश त्रिपाठी, साहेब राज यादव, सुरेश पाल, सोनू राजभर, बृजेश तिवारी, दीपक सिंह, डब्लू रजक, चन्दू जालंधर आदि हैं.
उल्लेखनीय है कि अभी हाल ही में शुरू किया गया साउण्ड प्लस स्टूडियो नये प्रतिभाशाली गायक – गायिकाओं को अपनी कला निखारने का सुनहरा प्लेटफार्म है. स्टूडियो के संचालक मनोज भास्कर का कहना है कि ’स्ट्रागल कर रहे नये कलाकारों को अपनी प्रतिभा दिखने का मौका मिलना चाहिए क्योंकि मैं भी बहुत मेहनत और कड़ी परिश्रम करने के बाद आज इस मुकाम तक पहुंचा हूँ, स्ट्रगल क्या होता है मैं अच्छे से जनता हूँ. मैं उन उभरते हुए कलाकारों के लिए कुछ अलग प्लेटफॉर्म मुहैया करना चाहता हूँ, ताकि उनका भविष्य उज्जवल हो सके. ’


(रामचन्द्र यादव)

0 Comments

आपन टिप्पणी, लेख, कहानी, कविता, विचार भेजे खातिर -

anjoria@rediffmail.com

अगर राउर रचना पहिला बेर आ रहल बा त आपन एगो रंगीन पासपोर्ट साइज फोटो साथ में जरूर डाल दीं.

Recent Posts

🤖 अंजोरिया में ChatGPT के सहयोग

अंजोरिया पर कुछ तकनीकी, लेखन आ सुझाव में ChatGPT के मदद लिहल गइल बा – ई OpenAI के एगो उन्नत भाषा मॉडल ह, जवन विचार, अनुवाद, लेख-संरचना आ रचनात्मकता में मददगार साबित भइल बा।

🌐 ChatGPT से खुद बातचीत करीं – आ देखीं ई कइसे रउरो रचना में मदद कर सकेला।