अगस्त में प्रदर्शित होगी ’द पावर ऑफ दहशत’
-


प्रेम एंटरटेनमेंट के बैनर तले निर्मित फिल्म ’द पावर ऑफ दहशत’ अगस्त माह में धूमधाम से किया जायेगा। फिल्म के निर्माता अजय कुमार सिंह तथा सह निर्माता तृप्ती इंटरटेनमेंट हैं। इस फिल्म के निर्देशक संजय श्रीवास्तव हैं, जो एक्शन फिल्म के लिए ही जाने जाते हैं। दहशत भी एक फुल एक्शन पैकेज फिल्म है, जो दर्शकों को खूब पसंद आने वाली है। लेखक राकेश त्रिपाठी हैं। संगीतकार छोटे बाबा व दामोदर राव हैं तथा गीतकार राजेश मिश्रा, अशोक सिन्हा व आजाद सिंह हैं।
इस फिल्म में एक्शन स्टार सत्येन्द्र कुमार सिंह व हॉट प्रियंका पंडित की रोमांटिक जोड़ी सभी को खूब रोमांचित करने वाली है। फिल्म के मुख्य कलाकार सत्येन्द्र कुमार सिंह, प्रियंका पंडित, संजय पाण्डेय, बालेश्वर सिंह, संजय वर्मा, ईंनू श्री, सी. पी.भट्ट, साहिल शेख आदि हैं तथा मेहमान कलाकार संगीता तिवारी हैं।
गौरतलब है कि फिल्म के निर्माता ने फिल्म दहशत की पहले दिन की सारी कमाई देश के सैनिकों के नाम करने का फैसला किया है। अतः दर्शकों से अपील की जाती है कि यह फिल्म जब रिलीज होगी तो आप सब दर्शक गण ज्यादा से ज्यादा संख्या में जाकर इस फिल्म को देखें ताकि आप सभी का एंटरटेनमेंट भी हो जाये और आपका पैसा भी देश के काम में आ जाये। बहुत ही जल्द आप सब के नजदीकी सिनेमाघरों में इस फिल्म का ट्रेलर दिखाया जायेगा।


(रामचन्द्र यादव)

0 Comments

Submit a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts