खेसारी लाल की ‘लाडला’ की धूम
-

Ladla-poster
भोजपुरी सुपरस्टार खेसारीलाल यादव की 25वीं फिल्म ‘लाडला’ की धूम पूरे बिहार-झारखंड में मची हुई है. छठ पुजा के शुभ अवसर पर बिहार-झारखंड के 75 सिनेमाघरों में प्रदर्शित हुई इस फिल्म को दर्शकों का काफी अच्छा रिस्पांस मिल रहा है. खेसारीलाल यादव प्रस्तुत कृति इंटरटेनमेंटस्, रंजीत सिंह इंटरटेनमेंट व आस्था आर्ट की फिल्म में दर्शकों को माँ-बेटा के संबंधों पर आधारित ‘लाडला’ देखकर काफी खुशी मिल रही है.

फिल्म को देखने खासकर महिलाओं की भारी भीड़ उमड़ रही है. फिल्म में खेसारीलाल अपनी रियल लाईफ भूमिका में हैं. ‘लाडला’ में खेसारीलाल के साथ रंजीत सिंह, नेहाश्री, अक्षरा सिंह, ब्रजेश त्रिपाठी, माया यादव, अनुप अरोड़ा, विनोद मिश्रा, आलोक यादव व संभावना सेठ की प्रमुख भूमिका है. निर्माता रंजीत सिंह, निलाभ तिवारी की इस फिल्म के निदेशक प्रेमांशु सिंह हैं. फिल्म के सह निर्माता व लेखक नन्हे पाण्डेय, गीतकार प्यारेलाल यादव, आजाद सिंह, मनोज मतलबी हैं. फिल्म को बिहार में रेणु विजय फिल्मस् द्वारा प्रदर्शित किया गया है. बकौल खेसारीलाल ‘लाडला’ हर वर्ग के दर्शकों को पसंद आ रही है. ये पहली भोजपुरी फिल्म है, जिसमें माँ-बेटे के संबंध को दिखाया गया है.


(प्रशांत-निशान्त)

0 Comments

Submit a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts