खेसारीलाल यादव के साथ म्‍यूजिक वीडियो में नजर आयेंगी जोया खान
-


भोजपुरी की खूबसूरत अदाकारा जोया खान जल्‍द ही सुपर स्‍टार खेसारीलाल यादव के साथ एक म्‍यूजिक वीडियो में नजर आने वाली हैं. इस म्‍यूजिक वीडियो की शूटिंग बीते दिनों बनारस में हुई है, जिसमें जोया और खेसारीलाल यादव की लाजवाब केमेस्‍ट्री दर्शकों को देखने को मिलेगी. जोया खान अपने इस म्‍यूजिक वीडियो को लेकर बेहद खुश हैं और कहती हैं कि ट्रेंडिंग स्‍टार खेसारीलाल यादव के साथ काम करना बेहद खास रहा. मेरा सपना भी था कि मैं खेसारीलाल यादव के साथ लीड रोल में काम करूं, जो थोड़ा सा पूरा है. अब मुझे उनके साथ फिल्‍म भी करनी है. लेकिन फिलहाल मैं अपने इस गाने को लेकर बेहद एक्‍साइेटड हूं, जो जल्‍द ही रिलीज होगा.

वैसे जोया खान इन दिनों भोजपुरी और साउथ की लैंग्‍वेज में बनने वाली फिल्‍म ‘करिया’ की शूटिंग में व्‍यस्‍त हैं. इस फिल्‍म की शूटिंग भी उत्तर प्रदेश के देवरिया जिला में चल रही है. इस फिल्‍म में वे अभिनेता अंगद ओझा के साथ नजर आने वाली हैं. इसके अलावा भी उन्‍होंने कई फिल्‍मों की शूटिंग पूरी कर ली है और कई फिल्‍मों पर काम चल रहा है. जोया ने बीते दिनों दिनेशलाल यादव निरहुआ और अक्षरा सिंह स्टारर भोजपुरी फ़िल्म ‘जान लेबू का’, फिल्‍म ‘ एगो राधा एगो मीरा’, फिल्‍म ‘शिकारी’, फिल्‍म ‘कल्‍लू की दुल्‍हनियां’, फिल्म ‘सिंहासन’, फिल्‍म ‘एक छैला 6 लैला’, फिल्‍म ‘आंचल’’, फिल्‍म ‘मोहब्‍बतपुर’ पूरी कर ली हैं, जो साबित करता है कि वे कितनी डेडिकेटेड हैं. साथ ही भाग्‍यशाली भी, क्‍योंकि लॉकडाउन के बाद इतनी बड़ी संख्‍या में फिल्‍मों का मिलना किसी के लिए आसान काम नहीं होता है.

(- हंगामा मीडिया)

0 Comments

Submit a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts